ताज़ा ख़बरें

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में विमान क्रैश

दोनों पायलट सुरक्षित

🎯 *मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एयरफोर्स का मिराज-2000 लड़ाकू विमान क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित,,,,,*

भारतीय वायुसेना से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, गुरुवार को भारतीय वायुसेना का एक मिराज 2000 लड़ाकू विमान मध्य प्रदेश के शिवपुरी में क्रैश हो गया है। इस हादसे में लड़ाकू विमान के दोनों पायलटों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद लड़ाकू विमान का बुरी तरह से जलते हुए वीडियो भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि कैसे हुआ है ये हादसा।

 

🎯 *कैसे हुआ हादसा?*

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, वायुसेना का मिराज 2000 लड़ाकू विमान गुरुवार को 2 बजकर 20 मिनट के करीब क्रैश हुआ है। विमान शिवपुरी के करैरा तहसील के सुनारी थाना क्षेत्र में क्रैश हुआ है। रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी है कि विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब वह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया जा रहा है।

 

    Trilok news Ujjain

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!