ताज़ा ख़बरें

कथावाचन और कथा श्रवण दोनों सौभाग्य की बात, ,,विधायक कंचन तनवे,,

खास खबर...

कथावाचन और कथा श्रवण दोनों सौभाग्य की बात, ,,विधायक कंचन तनवे,,

27 जनवरी से होने वाली शिव महापुराण कथा स्थल का भूमि पूजन किया खंडवा विधायक ने ,खंडवा ।। दादाजी की खंडवा नगरी में कुछ वर्ष पूर्व कुछ ही स्थान पर भागवत, राम कथा, शिव पुराण कथा का आयोजन होता था,लेकिन अब कथाएं वार्ड एवं शहर के अनेक स्थानों पर आयोजित हो रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंचते हैं, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि भागवत कथा के साथ अब शिव महापुराण कथा भी खंडवा में आयोजित हो रही है, मंगलवार को कैलाश नगर में श्री राधारमन मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा स्थल का भूमिपूजन खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा किया गया, इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने कहा कि, कथावाचन और कथा श्रवण दोनों सौभाग्य की बात है, कैलाश नगर की भूमि पर होने जा रही शिव महापुराण कथा श्रवण करने वाले तो सौभाग्यशाली होंगे ही मगर कथावाचन कर जनमानस का जीवन पवित्र करने वाले संत भी सौभाग्यशाली होते है, आप सभी लोग कैलाश नगर में होने वाली कथा का श्रवण करें और त्रिलोक शक्ति महादेव की आराधना से जुड़ें, जब जब भी हम कथा का श्रवण करते हैं एक अलग आनंद की प्राप्ति होती है,श्री राधारमण मानव सेवा समिति के सुनील अग्रवाल ने बताया कि कथा का आयोजन 27 जनवरी से किया जा रहा है, कथा स्थल का भूमि पूजन विद्वान ब्राहम्णो द्वारा खण्डवा विधायिका श्रीमति कंचन तनवे के करकमलों से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा,संदेश गुप्ता, सुनील जैन, विजय महाजन, अमित दुबे, कैलाशचन्द्र डोंगरे, सुनील अग्रवाल, दीपक दरबार, मुकेश सुरागे, मुकेश सोनी, सुमित कर्वे, दिलीप सज्जन, जयशंकर पारवानी, सुरेश लोधा, जवानसिंग एवं महिला मंडल उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!