
रिपोर्टर = भव्य जैन
शासकीय आदर्श पीजी महाविद्यालय में नवीन सत्र 2025 में प्रवेश हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक रावल के मार्गदर्शन में कॉलेज चलो अभियान के तहत विद्यार्थियों का मार्गदर्शन दिया जा रहा है। कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ मनीष चौधरी ने शासकीय कन्या स्कूल पीएम श्री झाबुआ, शासकीय उच्चतर बालक विद्यालय राती तलाई झाबुआ, में कॉलेज की गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार मेजर, माइनर और ओपन इलेक्टिव विषय का चयन अन्य संकाय से भी कर सकते हैं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोजेक्ट एवं इंटर्नशिप कराए जाते हैं जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए दिशा निर्देश प्राप्त होता है। डॉ अनिल कटारा ने गांव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना आदि से संबंधित विभिन्न जानकारी दी एवं महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ प्रेमलता मंडलोई ने महाविद्यालय में क्रीड़ा विभाग की गतिविधियों के बारे में, निशुल्क पुस्तक, स्टेशनरी एवं महाविद्यालय के पुस्तकालय एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय में आयोजित किए जाते हैं की जानकारी दी गई। प्रो. विजित मेश्राम ने प्रवेश प्रक्रिया के समय ध्यान रखें जाने वाली सावधानियां की जानकारी दी एवं महाविद्यालय में संचालित होने वाले विभिन्न संकायों एवं विषय की जानकारी दी। उक्त सभी जानकारी महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो संजय खांडेकर ने मीडिया प्रभारी को दी।







