ताज़ा ख़बरें

भाजपा अजा मोर्चा द्वारा संविधान अमृत उत्सव के अंतर्गत बाबा साहब की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण,

खास खबर

भाजपा अजा मोर्चा द्वारा संविधान अमृत उत्सव के अंतर्गत बाबा साहब की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण,

खंडवा।। संविधान का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शहर में आज कई कार्यक्रम आयोजित हुए, भाजपा अजा मोर्चा द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें अस्पताल के समीप बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 26 जनवरी 2021 से शुरू हुआ,यह एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसका उद्देश्य हमारे संविधान के निर्माण, विकास और समृद्धि को याद करना और सराहना करना है, यह महोत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को याद रखने और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए एक मंच प्रदान करता है,संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया, यह दस्तावेज़ भारत की आत्मा है जो हमारे देश के नागरिकों को समानता, न्याय और स्वतंत्रता के अधिकार प्रदान करता है। यह एक ऐसा दस्तावेज है जिसने भारत को एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया,संविधान का अमृत महोत्सव हमें याद दिलाता है कि हमारे संविधान ने हमें एक ऐसी राष्ट्र बनाने में मदद की है जो विविधता में एकता का प्रतीक है। यह हमें याद दिलाता है कि हमारे संविधान के मूल्यों को बनाए रखना और उनका पालन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा जिला खंडवा द्वारा संविधान के 75 में महोत्सव पर भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया, कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे,हरीश कोट वाले,राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, दिनेश पालीवाल, प्रवक्ता सुनील जैन, दिनापंवार,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बप्पी नरवाले, कपिल अंजने, पीयूष शर्मा, प्रशांत मिश्रा, मंगलेश तोमर, ऋरंगी उपाध्यक्ष, भरत पटेल, प्रबल निगम, शक्ति अटवाल, राहुल मेहता, संतोष सारवान अक्की कटारे, बाबा कल्याणे, नरेंद्र वर्मा, राहुल दमाडे , नानूराम मंडले करण विवाल, बलदेव सिंह मौर्य लोकेंद्र गौड पीयूष शर्मा, देवा भावसार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!