
खण्डवा-ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ावा देने के लिए बाल दिवस के अवसर पर हरसोला सर्वमंगला एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा खंडवा जिले में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्यानगंज विद्यालय में दिनांक 17 11.24 को एक दिवसीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय जनता युवा मोर्चा खंडवा के जिलाध्यक्ष श्री अनूप पटेल के द्वारा ग्राउंड की पूजा एवं पुष्प माला अर्पित कर किया गया | प्रतियोगिता में मारुतिनंदन क्रीड़ा मंडल, अरविंद क्रीड़ा मंडल, कियॉल एकेडमी, बाळभेरव क्लब, शुरगांव जोशी क्लब , रोशनई एकेडमी , सोनूद क्लब , दादाजी क्लब एवम टाकलीमोरी क्रीड़ा मंडल आदि टीम ने हिस्सा लिया प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धति से खेली गई | प्रथम सेमीफाइनल मैच मारुति नंदन क्रीड़ा मंडल और सुरगांव जोशी क्लब की टीम के विरुद्ध हुआ। द्वितीय सेमीफाइनल बाल भैरव क्लब व रोशनई एकेडमी बीच हुआ और फाइनल मुकाबला मारुति नंदन क्रीड़ा मंडल व सुरगांव जोशी की टीम के बीच हुआ जिसमें मारुति नंदन क्रीड़ा मंडल ने 5 पॉइंट से विजय प्राप्त की, इस अवसर पर जरूरतमंद बालक ओर बालिकाओं को मेट्रो कंपनी एवं रिनोवेट इंडिया व आधार स्तंभ के सहयोग से सभी ग्रामीण क्षेत्र से आये टीम के बालक और बालिकाओं को प्रोत्साहन के रूप में जूते का वितरण किया गया प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथि के रूप में स.शि.म.खण्डवा विभाग के विभाग समन्वयक श्री सत्यनारायण लोवंशी एवं विशेष अतिथि के रूप में संस्था प्राचार्या श्रीमति शोभा तोमर दीदी उपस्थित रही सभी अतिथियों का स्वागत वरुण तिरोले, मोहित पालीवाल, मिलिंद जाधव, हर्ष बाथो, नर्मदाप्रसाद चौहान रामकिशोर शर्मा एवं स्वप्निल वराडे ने किया कार्यक्रम का संचालन हरसोला सर्वमंगला एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष श्री हिमांशु विश्वकर्मा ने किया व आभार जिगर हरसोला ने माना।










