Uncategorizedताज़ा ख़बरें

हाथरस में हुई घटना पर बोले जो जिम्मेदार हो उनको सजा मिलनी चाहिए

*अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा पहुंचे सुल्तानपुर

 

हाथरस में हुई घटना पर बोले जो जिम्मेदार हो उनको सजा मिलनी चाहिए

 

सुलतानपुर।।

सुल्तानपुर में गुरुवार को सांसद बनने के बाद पहली बार पहुँचे अमेठी के कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा ने मीडिया से मुखातिब होकर हाथरस की घटना पर कहा कि तथ्यों की जाँच होनी चाहिए जो भी जिम्मेदार हों उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। चाहे वह कितना भी बड़ा आदमी क्यूँ न हो।दूसरा जो बच्चे अनाथ हो गए हों जिनके यहाँ की महिलाएं चली गई हों उनको उनके हिसाब से कम्पनशेषन मिलना चाहिए जिससे उनका गुजर-बसर हो सके।इसके पूर्व सुल्तानपुर पहुँचने पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा का जोरदार स्वागत किया। शहर के पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में सांसद किशोरीलाल शर्मा के स्वागत के लिए भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया था जिसमे शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों से भी आए सैकड़ों कांग्रसियों ने सांसद किशोरीलाल शर्मा को फूलमाला एवं अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर जोरदार स्वागत किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!