रायबरेली -लोकसभा चुनाव 2024 के रायबरेली संसदीय सीट से सांसद बने रहेंगे राहुल गांधी। केरल राज्य के संसदीय सीट वायनाड सीट को छोड़कर राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट को ही अपना राजनीतिक गढ़ बनाकर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को सुदृढ़ बनाने पर जोर देंगे। वहीं राहुल गांधी से खाली हुई वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा को खड़ा करने में आमसहमति बन गई है।विगत दिनों कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग में ऐसा फैसला लिया गया है । रायबरेली सीट पर राहुल गांधी के सांसद बने रहने पर जिले के कांग्रेसियों में खुशी का माहौल छाया हुआ है।
2,501 Less than a minute













