Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

हजारा थाना परिसर में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया आयोजन

पुलिस की ओर से भाई चारे के साथ त्योहार मनाने के लिए की गई अपील

हजारा /पीलीभीत । थाना हजारा परिसर में ईद के त्योहार के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । इस आयोजित बैठक में क्षेत्र के काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान ईद के त्योहार को लेकर शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारे की चर्चा की गई।

पीलीभीत जनपद के थाना हजारा परिसर में आज बुधवार को ईद के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन थाना प्रभारी निरीक्षक परमेन्दर कुमार के निर्देश पर किया गया। इस बैठक में वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे उप निरीक्षक रविंद्रपाल सिंह ने कहा कि आगे आने वाले ईद का पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम के प्रतीक का पर्व है। इसीलिए पर्व के

दौरान शांति व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी भी हम सभी लोगों की है। आगे उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की ऐसी कोई हरकत नहीं होनी चाहिए जिससे शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो। अगर ऐसा किसी ने प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्ती के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जगहों पर ईद मनाई जाने वाली जगहों को चिन्हित भी किया गया। इस दौरान उप निरीक्षक ने वहां मौजूद लोगों से पुलिस प्रशासन को शान्तिपूर्ण तरीके से ईद का पर्व मनाने में सहयोग करने के लिए अपील की। इस बैठक में थाना हजारा के

उप निरीक्षक रविंद्रपाल सिंह के साथ साथ इमाम मोहम्मद, सलीम रजा बरकाती,मौलाना शकील रजा बरकाती,मुस्तफा अंसारी,मोहम्मद सैफ,प्रधान राधेश्याम राव दिनकर , शमशेर आलम,मुकेश कुमार, सुखविंदर सिंह,अश्विनी कुमार,विश्वेश्वर सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!