दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता को लूटा , सिर फोड़ा
अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के रामघाट रोड स्थित साधु आश्रम के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला । सब्जी विक्रता से करीब 2 हजार रुपये और लूटकर फरार हो गए । पीड़ित का आरोप है कि विरोध में बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर उसका सिर फोड़ दिया और फरार हो गए । घटना बाद राहगीरों व आसपास के लोगों की भीड़ गई । सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर आ गई । पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है ।











