Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से किया गया सम्मानित* 

उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से किया गया सम्मानित* 

*उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से किया गया सम्मानित*

समाजसेवी संस्था पारस एजुकेशनल सोसायटी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार बरेली में आज आयोजित कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि श्री अरुण कुमार जी वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलन , श्री महाराज सिंह जी विधान परिषद सदस्य, बरेली के महापौर जी एवं पारस एजुकेशनल सोसायटी के संरक्षक एवं अध्यक्ष श्री बंटी ठाकुर द्वारा किया गया। जिसमें हमीरपुर के चार शिक्षक भुवनेश तिवारी ( राज्य अध्यापक पुरस्कृत), आशीष कुमार ( इंचार्ज प्रधानाध्यापक, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया मौदहा), हरिमोहन गुप्ता ( उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) सिलौली , अनीता कौशल (उच्च प्राथमिक विद्यालय बकरई) को उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया । यह सम्मान शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने हेतु दिया गया। यह सम्मान पारस एजुकेशनल सोसायटी बरेली द्वारा प्रति वर्ष दिया जाता है। चारों शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र में छात्रों के हित के लिए विशेष रूप से प्रयासरत करते रहते हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विद्यालय से प्रति वर्ष बच्चे निकलते हैं। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी 111 शिक्षक, साहित्यकार एवं खिलाड़ी सम्मानित किए गए। यह सम्मान मुख्य अतिथि श्री अरूण कुमार जी वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश एवं पारस एजुकेशनल सोसाइटी के संरक्षक एवं अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!