अन्य खबरेउत्तर प्रदेशमहोबाहमीरपुर

उपजिलाधिकारी के विरोध में अधिवक्ताओं का बड़ा फैसला, राजस्व न्यायालयों का फिर होगा बहिष्कार

मौदहा बार एसोसिएशन सख्त, स्थानांतरण तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कार

आपात बैठक: उजिलाधिकारी सहित समस्त राजस्व न्यायालयों का होगा पुनः कार्य बहिष्कार ।

मौदहा हमीरपुर। बार एसोसिएशन मौदहा की आपात बैठक अध्यक्ष शिवलाल पाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। अधिवक्ता संग की गई अभद्रता से आहत तमाम अधिवक्ताओं की मांग पर बृहस्पतिवार को 3 बजे पुनः आपात बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित तमाम अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार रखते हुए उपजिलाधिकारी व उनके पेशकार के स्थानांतरण न होने तक तहसील परिसर स्थित समस्त राजस्व न्यायालयों में कार्य बहिष्कार जारी रखने का प्रस्ताव देने के साथ ही संबंधित विषय पर अधिकारियों से होने वाली वार्ता को खुली बैठकों में किए जाने की मांग की । जिसे स्वीकार करते हुए बार एसोसिएशन मौदहा ने यह निर्णय लिया कि उपजिलाधिकारी व उनके पेशकार के स्थानांतरण न होने तक शुक्रवार से तहसील परिसर स्थित समस्त राजस्व न्यायालयों में कार्य बहिष्कार पुनः शुरू किया जाएगा। संबन्धित विषय पर अधिकारियों से होने वाली वार्ता खुली बैठकों में होंगी । इसके लिए संघर्ष समिति में शामिल अध्यक्ष शिवलाल पाल,महामंत्री विवेक दीक्षित सहित अधिवक्ता राजेंद्र द्विवेदी, राकेश मोहन दीक्षित, बृज किशोर त्रिवेदी, वरदानी प्रसाद, बाबूराम मिश्रा, वसी अहमद के बाद अब अशोक त्रिपाठी, विजय सिंह यादव, राजेंद्र तिवारी व विनय तिवारी को भी शामिल किया गया है। इस दौरान उमाशंकर त्रिपाठी, काज़ी अजमत, सिद्धार्थ मिश्रा , गंगादीन प्रजापति, आलोक निगम, संयोग प्रजापति,अनिल कुमार , राजेश साहू व संदीप कुमार सहित भारी तादाद में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!