Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बुध्द पूर्णिमा के पर शोभा यात्रा निकाली

बुध्द पूर्णिमा के पर शोभा यात्रा निकाली

श्रीगगनगर।(राकेश घिंटाला) त्रिगुण पावन पर्व आयोजन समिति अध्यक्ष रामदास शाक्य के नेतृत्व में बुध्द पूर्णिमा के अवसर पर मास्टर कॉलोनी से शोभा यात्रा निकाली गई। प्रचंड गर्मी के बावजूद वाहनों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरूषों, युवा इसमें शामिल हुए । विश्व शांति उद्घोष के साथ पूरे वातावरण को बुध्दमय कर दिया। शोभायात्रा शहर के मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई 3-ई छोटी स्थित शाक्य महासभा भवन एवं बौद्ध विहार पहुँची। शोभायात्रा प्रभारी अनिल शाक्य ने सुव्यवस्थित तरीके से शोभायात्रा का संचालन किया। शोभायात्रा के दौरान ब्रह्मकुमारी चौक पर श्री गोपाल शाक्य द्वारा मीठे पानी की छबील लगाई गई एवं जगह-जगह पर शहरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया ।

इसके पश्चात् भगवान बुध्द की प्रतिमा के समक्ष बुध्द वन्दना कर, त्रिशरण, एवं पंचशील ग्रहण कर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया । शाक्य महासभा श्रीगंगानगर अध्यक्ष गुलाब सिंह शाक्य ने त्रिशरण पंचशील के महत्व का विस्तार से व्याख्यान करते हुए अनुसरण करने का आह्वान किया। साथ ही वैशाख पूर्णिमा के दिन का महत्व बताया। उन्होने बताया कि ईसा से 563 वर्ष पूर्व शाक्य राज्य राजधानी कपिल वस्तु के लुम्बिनी वन में राजा शुद्धोधन की पत्नी रानी महामाया की कोख से बालक सिद्धार्थ का जन्म हुआ। वैशाख पूर्णिमा के दिन बोधिसत्व सिद्धार्थ को बोध गया के समीप उरूवेला वन में पीपल के पेड़ बोधिवृक्ष के तले ध्यानस्थ अवस्था में सम्यक सम्बोधि बुद्धत्व की प्राप्ति हुई और वे बुद्ध कहलाये। इसी दिन कुशीनगर के जंगल में दो शाल वृक्षों के नीचे बुद्ध महापरिनिर्वाण को प्राप्त हुए थे।

वैशाख पूर्णिमा के दिन घटित उक्त तीनों प्रमुख घटनाओं के कारण ही भारत सरकार ने वैशाख पूर्णिमा का नाम बुद्ध पूर्णिमा घोषित कर राजपत्रित अवकाश घोषित किया था। बुद्ध पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का अंतरराष्ट्रीय पर्व है। प्रत्येक सच्चे भारतीय को इस पर गर्व होना स्वभाविक है। कार्यक्रम के अंत में बुद्ध पूर्णिमा आयोजन समिति अध्यक्ष रामदास शाक्य ने अलग-अलग क्षेत्रो से आए हुए समस्त शाक्य समाज बंधुओं का बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव को सफल बनाने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज में फैल रही कुरीतियों पर बोलते हुए झुठे आडम्बर, पाखण्ड, छुआछुत से समाज को दूर रहने का आह्वान किया । इस अवसर पर बुध्द पूर्णिमा आयोजन समिति अध्यक्ष रामदास शाक्य, शाक्य महासभा अध्यक्ष गुलाब सिंह शाक्य, शाक्य महासभा साधुवाली अध्यक्ष करण शाक्य सचिव नारायणदास शाक्य, कोषाध्यक्ष योगेश शाक्य , शोभायात्रा प्रभारी अनिल शाक्य, संरक्षक रामबहादुर शाक्य, ओमप्रकाश शाक्य, प्रचार सचिव रामवीर शाक्य, लक्ष्मीनारायण शाक्य, शोभाराम शाक्य, सुरेंद्र शाक्य , रविन्द्र शाक्य, हीरालाल शाक्य, पवन शाक्य, मनोज शाक्य, वीरेन्द्र शाक्य, मोनू शाक्य , वेदप्रकाश शाक्य, कौशल शाक्य, सतपाल शाक्य, रामजीत शाक्य, जगदीश शाक्य, रमेश शाक्य, महेन्द्र शाक्य, रामवीर शाक्य, ताराचंद शाक्य, आशाराम शाक्य मौजूद थे।प्रे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!