Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलारहे हैं जिला निर्वाचन पदाधिकारी

कैमूर जिले के सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट 

1 जून 2024 को सभी मतदाता अवश्य मतदान करें : जिला निर्वाचन पदाधिकारी जिला पदाधिकारी सावन कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा

कैमुर भभुआ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सावन कुमार के दिशा निर्देश के आलोक में पूरे कैमूर जिले में स्विप अंतर्गत लगातार कैमूर जिले के सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है (हर घर दस्तक अभियान दीवार लेखन बैलुन रैली अभियान मेहंदी कार्यक्रम पंचायत गांव में रैली कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान नए मतदाताओं के साथ विशेष चौपाल आदी के माध्यम से 1 जून 2024 को अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु जागरुक एवं प्रेरित किया जा रहा है जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदान सत प्रतिशता अपने मताधिकार का सत प्रतिशत उपयोग करें मजबूत लोकतंत्र के निर्माण हेतु प्रत्येक मतदाता को मतदान करना जरूरी है उप विकास आयुक्त कैमूर ज्ञान प्रकाश 

इसी कड़ी में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 21 मई 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सावन कुमार के नेतृत्व में मोहनिया स्थित जगजीवन स्टेडियम से साइकिल रैली का आयोजन किया गया जो मोहनिया चांदनी चौक होते हुए कैमूर भभुआ के एकता चौक तक आयोजित की गई इस रैली ने लगभग 20 किलोमीटर तक का सफर तय किया रैली के माध्यम से जिला अधिकारी महोदय पूरे कैमूर के मतदाताओं को 1 जून 2024 को अपना मताधिकार उपयोग करने का आग्रह किया इस साइकिल रैली में उप विकास आयुक्त कैमूर ज्ञान प्रकाश अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया विकास पदाधिकारी मोहनिया कार्यपालक पदाधिकारी मोहनिया मोहनिया स्थित सभी अधिकारियों ने रैली में भाग लिया मतदान की तिथि 1 जून 2024 को अपना मताधिकार प्रयोग करने का बेहतर संदेश दिया गया जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि मतदान के दिन मताधिकार का प्रयोग करने हेतु फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त वैकल्पिक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड मनरेगा जॉब कार्ड बैंक /डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटो युक्त पासबुक श्रम मंत्रालय के योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस पैन कार्ड एनपीआर के अंतर्गत आर जी आई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड भारतीय पासपोर्ट फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज केंद्र राज्य सरकार लोक उपक्रम पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी किए गए फोटो युक्त पहचान पत्र सांसदों विधायकों विधान परिषद को जारी किए गए पहचान पत्र और यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (युडी आईबी) कार्ड सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एवं भारत सरकार मान्य है सभी मतदाता उपरोक्त वर्णित दस्तावेजों का प्रयोग कर मतदान कर सकते हैं

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!