वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज, श्योपुर। शहर में रविवार को दिनभर भीषण गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम बदला तथा हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दिनभर भीषण के बाद शाम होते होते आसमान में बादल छा गए तथा तेज हवाओ के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद चली ठंडी हवा से लोगों को काफी सकुन मिला। दिन का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सीजन का सबसे गर्म दिन था, लेकिन शाम होते-होते अचानक मौसम पलटी खा गया और हल्की बूंदाबांदी हुई। उसके बाद चली ठंडी हवा से अचानक तापमान में भी कमी महसूस की गई। शाम को बदले मौसम के बाद न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू के थपेड़ों ने किया बेहाल
शहर सहित गांवों में बदलते-बिगड़ते मौसम के मिजाज से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। इससे इंसान का ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। सुबह से ही तेज गर्मी के चलते लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। सूर्य देव आग उगल रहे हैं। लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं।
वैशाख माह में जेठ सा हो रहा लोगो को अहसास इस बार अप्रैल के बाद मई में गर्मी के तेवर तेज नजर आ रहे हैं। मानो ऐसा लग रहा है जैसे वैशाख माह में जेठ सा एहसास हो रहा हो। इस दौरान चिलचिलाती धूप को देखते हुए जीव जंतु पानी की तलाश में इधर उधर भटकते नजर आते हैं। ऐसा ही नजारा शहर के शिवपुरी रोड़ में दोपहर में देखने को मिला। जैसे ही बकरियों का झुंड चरने के बाद आया तो पानी पर झपट पड़ा। वही क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से गर्मी के तेवर तीखे होने से बाजार सवेरे 10 बजे बाद ही सूने हो जाते हैं तथा शाम पांच बजे तक तो बाजार में लोगों की आवाजाही पूरी तरह बन्द हो जाती है। इसके
वन्दे मातरम लाइव टीवी न्यूज़ के लिए
आशु बिसारिया की रिपोर्ट
Mo.9039183573
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/triloknews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114













