अंबेडकरनगर।
अकबरपुर नगर के तीन केंद्र पर बुधवार को कॉमन युनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा प्रारंभ हुई। 17 मई तक होने वाली परीक्षा में पहले दिन 4850 युवा पंजीकृत थे। 1240 ने परीक्षा छोड़ दी।
ऐसे में तीन हजार 610 युवक युवतियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी।
इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को बीए, बीएससी, बीकॉम, बीटेक, बीबीए, बीसीए में प्रवेश के लिए बुधवार से अकबरपुर नगर के तीन कॉलेज में कॉमन युनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा हुई। तीन दिन तक चलने वाली परीक्षा में पहले दिन 1240 युवक-युवतियां अनुपस्थित रहे।
अकबरपुर नगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुचिता पांडेय ने बताया कि बीएनकेबी पीजी कॉलेज के अलावा ग्रिफिन पब्लिक स्कूल व एके पब्लिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा हुई। चार हजार 850 को परीक्षा देनी थी। तीन पालियों में हुई परीक्षा में तीन हजार 610 ने परीक्षा दी।
2,502 1 minute read












