वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज, श्योपुर। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में कार्यपालन यंत्री शुभम अग्रवाल द्वारा ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रो में पेयजल की उपलब्धता के संबंध में लगातार भ्रमण कर पेयजल स्त्रोतो का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में सहायक यंत्री श्योपुर द्वारा आज श्योपुर विकासखण्ड के ग्राम बहरावदा, रूपनगर, टेहला, हलगावडा बुजुर्ग एवं तलावदा का भ्रमण कर पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होने बताया कि ग्राम बहरावदा में नलजल योजना के अतंर्गत टंकी के माध्यम से सभी घरो को पानी की आपूर्ति की जा रही है। रूपनगर में एक अतिरिक्त नलकूप खनन किये जाने के निर्देश दिये गये है। ग्राम टेहला में नलजल योजना के बोर की सफाई कर सम्पवैल से जोडा गया है। हलगावडा बुजुर्ग में नलजल योजना अंतर्गत टंकी से पेयजल की आपूर्ति के लिए टेस्टिंग प्रक्रिया चालू की गई है। तलावदा में नलजल योजना का कार्य संचालित है। उक्त किसी भी गांव में पेयजल से संबंधित कोई समस्या नही है
आशु बिसारिया की रिपोर्ट
श्योपुर
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/triloknews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114







