अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

अचानक आग लगने से शादी के सामान सहित गृहस्थी राख

पाली,हरदोई। शादी वाले घर में मंगलवार की शाम अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने मोहल्ले के लोगों की मदद से जैसे तैसे आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में गृहस्थी का सामान, नगदी, कपड़ा सहित अन्य चीजें जलकर राख हो गई। परिजन एक लाख से अधिक का नुकसान होने की बात कह रहे हैं।
पाली कस्बा के मोहल्ला सुलह सरायं निवासी रामनरेश अग्निहोत्री किसान है। उनके घर के बाहर छप्पर का बंगला पड़ा है। उसी में वह रहते हैं। जबकि परिवार के अन्य सदस्य अंदर बने पक्के मकान में रहते है। मंगलवार की शाम करीब छह बजे अचानक अज्ञात कारणों से घर के बाहर बंगले में आग लग गई। लपटे देख चीखपुकार मचने लगी। परिजनों ने मोहल्ले के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रामनरेश ने बताया बीती 18 अप्रैल को एक बेटे की शादी की थी। जिसका सामान भी बंगले में रखा था। जबकि दूसरे बेटे की शादी 26 अप्रैल को होनी है उसकी तैयारियां चल रही थी। जिसकी खरीदारी करके सामना बंगले में जमा किया जा रहा था। बताया इस अग्निकांड में सब जल कर राख हो गया है। रामनरेश के मुताबिक आग में घरेलू सामान सहित 10 गेंहू की बोरी, सौंप की बोरिया , दो तख्त, नगदी,कपड़ा आदि चीजें जली है। फिलहाल क्षेत्रीय लेखपाल को अग्निकांड की सूचना दे दी गई है। क्षेत्रीय लेखपाल सतीश ने बताया जांच की जा रही है। इसके बाद ही सही नुकसान का आंकलन स्पष्ट होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!