अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

 कर्ज/गृह क्लेश से परेशान किसान ने की आत्महत्या-

*आगरा थाना फतेहपुर सिकरी–*

 

*कर्ज/गृह क्लेश से परेशान किसान ने की आत्महत्या--* थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेड़ा जाट में गृहक्लेश और कर्ज परेशान किसान ने खेत पर शीशम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा मरने से पहले किसान ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मत सिंह उम्र 52 वर्ष पुत्र राम प्रसाद निवासी गांव खेड़ा जाट सुबह घर से खेत की ओर गए थे। वहां उन्होंने शीशम के पेड़ से फांसी का फंदा लाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने पेड़ पर उसका शव लटका देखकर परिजनों को सूचना दी। आनंन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारा गया। ग्रामीणों ने बताया की हिम्मत सिंह की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। करीब 2 वर्ष पूर्व भी उसके बड़े पुत्र की पत्नी की भी मौत हो गई थी। पारिवारिक क्लेश के चलते हिम्मत सिंह ने आत्मघाती कदम उठा लिया। वहीं एक घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया के अनुसार मृत किसान हिम्मत सिंह के पास से सुसाइड नोट मिला है। उस पर मालपुरा बैंक के केसीसी देनदारी, एक अन्य केसीसी देनदारी नलकूप का बिजली का बकाया था। इसके अलावा उसने परिवार में भी उत्पीड़न का जिक्र किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!