वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ श्योपुर। जेल मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला जेल श्योपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 50 बंदियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक व्हीएस मौर्य, जेल चिकित्सक डॉ संजय जैन, डॉ विष्णु गर्ग एवं जेल स्टॉफ उपस्थित थे। जेल में आयोजित शिविर में चिकित्सक दल द्वारा 94 बंदियो में से 50 बंदियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया, जिसमें 10 मरीज सर्दी-खांसी के, 03 मरीज शुगर के, 05 मरीज बीपी के, 06 मरीज खुजली के पाये गये, जिनको उपचार दिया गया। 05 मरीज बुखार के भी पाये गये, जिनका चिकित्सको द्वारा खून की जांच कर उपचार किया गया।
मांगीलाल बिसारिया की रिपोर्ट
मो.9039183573
श्योपुर













