अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

कांग्रेस को फिर से लग सकता है बड़ा झटका

वंदे भारत लाइवटीवी न्यूज़ श्योपुर कुछ  सालों में दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया, जिनमें कई पूर्व मंत्री, केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। ये सिलसिला अभी भी जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के पार्टी छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने की खबरें सियासी गलियारों में गूंज रही है। मुरैना श्योपुर लोकसभा क्षेत्र से भी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के कांग्रेस छोड बीजेपी में आने की खबरे इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जहा विश्वसनीय सूत्रों की माने तो मुरैना लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस छोड़ कई दिग्गज नेता बीजेपी में सामिल हो सकते है. जहा बताया जारहा है की कांग्रेस विधायक राम निवास रावत के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता और 5 विधायक भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते है। सूत्रों की माने तो आगामी 25 तारीख को कांग्रेस को फिर से एक बड़ा झटका लग सकता है

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के लिए

पत्रकार मांगीलाल बिसारिया

Mo.9039183573

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!