Uncategorizedताज़ा ख़बरें

अंबेडकर नगर : आज से शुरू होगा बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर

जिले के पांच केंद्रों पर शनिवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य में 1879 उप मुख्य परीक्षक व परीक्षक लगाए गए हैं। मूल्यांकन के लिए 3 लाख 47 हजार 420 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। एक दिन पहले डीआईओएस ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया।

मूल्यांकन कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के बीएन इंटर कॉलेज, डॉ. गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर व जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन को लेकर यहां सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मूल्यांकन कार्य जिस कक्ष में होना है वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। मूल्यांकन कार्य सुबह 10 बजे से पांच बजे तक चलेगा।

डॉ. गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की एक लाख 17 हजार 45 काॅपी व संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में हाईस्कूल की एक लाख एक हजार 244 काॅपियों का मूल्यांकन होगा। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में इंटरमीडिएट की 38 हजार 622, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में 42 हजार 304 व जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव में 48 हजार 205 कॉपियों का मूल्यांकन होगा। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मूल्यांकन कार्य सुचारु रूप से हो इसके लिए निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। 31 मार्च तक सभी काॅपियों के मूल्यांकन का लक्ष्य है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!