सेहत से खिलवाड़ : होली के त्यौहार में बढ़ेगी मिठाइयों की डिमांड, गाइडलाइन का नहीं हो रहा सही पालन, हमारी मिठास को सेहतमंद बनाने नियम पड़े 'फीके', दुकानों में मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट तक नहीं संवाददाता गोविन्द दुबे बरेली/उदयपुरा सहित क्षेत्रीय मिष्ठान भंडार संचालकों द्वारा आमजनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जिससे आमजनता को बतौर खामियाजा अपनी गाढ़ी कमाई डाक्टरों के लिए समर्पित करना पड़तीं है अनेकों बार समाचार प्रकाशन के बाद भी कारवाई नहीं होती अत: मिष्ठान्न भंडार संचालक मनमर्जी पर उतारू है स्टीकर निकालने व चिपकाने का झंझट, मिठाइयां मानक या अमानक महीने भर बाद बताएंगे हम आपको डरा नहीं रहे, मगर होली के त्यौहार पर आप जो खा रहे हैं या खाने जा रहे, वह गुणवत्तायुक्त है, मिलावटी या फिर नकली। इसका पता होली पर्व बीत जाने के बाद ही चलेगा। विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी जिन खाद्य पदार्थों का नमूना लेंगे। उसकी गुणवत्ता का पता कम से कम 1 माह या जांच सैम्पल के जांच पड़ताल के बाद ही पता चल पाएगा। तब तक बाजार में मौजूद मिलावटी खाद्य पदार्थ खप जाएगा। आप को बीमार होना होगा तो आप बीमार भी पड़ चुके होंगे। यानी मिलावटखोरी रोकने की यह मौजूदा व्यवस्था कितनी कारगर है, यह बताने की जरूरत नहीं है। त्यौहार के चंद दिनों पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मावा, बर्फी, लड्डू का नमूना जरूर लेंगे। लेकिन इसकी जांच रिपोर्ट लेबोरेटरी से होली के माह भर बाद आएगी। ऐसे में इस होली पर्व में मिलावटखोरी पर प्रभावी कार्रवाई के किसी काम के नहीं होंगे। इस संबंध में दुकानदारों के सामने हर रोज स्टीकर लगाने व निकालने का झंझट है। दुकानदारों ने बताया कि मिठाईयों की एक बड़ी रेंज होती है, इस पर बार-बार तारीख बदलना मुश्किल होगा। चूंकि दुकान छोटी होती है, कर्मचारी भी कम होते है। वैसे भी लोग खरीदने आते हैं तो उसको बता ही देते है कि मिठाई कितने दिन तक खराब नहीं होगी। इस फेर में दुकान संचालक नियमों का पालन नहीं कर रहे है। जबकि यह नियम पूरी तरह से फॉलो हो गया तो उपभोक्ताओं को बहुत हद तक फायदा मिलेगा। इनका कहना है- व्यापारी नियमों का नहीं करते कडाई से पालन.... बर्फी हाउस या मिठाई दुकानों में इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है तो गलत है। जल्द ही दुकानों में जाकर जांच की जाएगी। समझाइश के बाद भी नियम पालन नहीं करेंगे तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -कुदुसिया खान फूड इंस्पेक्टर जिला खादय एवं औषधि प्रशासन रायसेन
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत हाट बाजार, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थान मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
3 hours ago
*खंडवा में होगा जैन साध्वियों का चातुर्मास*
3 hours ago
*लायन्स व लियो क्लब खण्डवा ने चलाया नशामुक्ति अभियान*
5 hours ago
*मशहूर अभिनेता मनोज कुमार की जयंती पर सद्भावना मंच ने दी श्रद्धांजलि*
5 hours ago
*पेंशनर्स एसोसिएशन जिला खंडवा की नई कार्यकारिणी घोषित*
17 hours ago
ज्योतिर्लिंग श्री ओकारेश्वर मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की सराहना
22 hours ago
प्राचीन विट्ठल मंदिर में देव शयनी ग्यारस के दिन दिन भर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता।
1 day ago
बड़े धार्मिक उत्साह के साथ आत्म शांति का अष्टानीका पर्व मनाया जा रहा है।
1 day ago
*सद्भावना मंच द्वारा गुरु पूर्णिमा को प्रसादी वितरण।*
1 day ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत ग्यारहवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, हाट बाजार, बस स्टैंड मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*