सिद्धार्थनगर 

जनमानस को यातायात नियमों के बारे में किया गया जागरुक

यातायात पुलिस द्वारा 02 पहिया वाहन पर 03 सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना, गलत दिशा में वाहन चलाना, सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया

सिद्धार्थनगर. पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुपालन के क्रम में प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय टीम द्वारा बाँसी, जोगिया -कस्बा, सनई चौराहा, साड़ी तिराहा, पेट्रोल पम्प तिराहा, हैड्रिल तिराहा तथा अन्य स्थानों पर पीo एo सिस्टम से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु राइफलेक्टर टेप लगाया गया। सड़को के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन हटवाया गया तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 45 वाहनों का चालान करते हुए ₹48500/- शमन शुल्क की कार्यवाही करते हुए प्रत्येक दशा में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी लायी जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!