सिद्धार्थनगर 

परिवार परामर्श केंद्र/नई-किरण के तहत 02 परिवारों के मध्य हुआ सुलह समझौता

परामर्श के बाद 02 पत्रावली का सफल निस्तारण कर 02 परिवार को बिखरने से बचाया गया

सिद्धार्थनगर. महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 04 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई। जिसमें परामर्श के बाद 02 पत्रावली का सफल निस्तारण कर 02 परिवार को बिखरने से बचाया गया, शेष 02 पत्रावली में वार्ता प्रचलित है। निस्तारित की गयी‌‌ पत्रावली में सौम्या सोनी पत्नी आशीष सोनी साकिन बरई बनगवा वार्ड नंबर 4 थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर ‌एवं रुखसार पत्नी अब्दुल रहमान साकिन मोहमदपुर थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के‌ निवासी है। 02 परिवार को बिखरने से बचाने में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक सुरेश प्रसाद महिला हेड कांस्टेबल सविता सिंह, महिला हेड कांस्टेबल सत्या त्रिपाठी, महिला आरक्षी नेहा सिंह, म0आ0 प्रियम्बदा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!