*राहुल गांधी की दोहरी राजनीति का PK ने किया पर्दाफाश, कहा- तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में जातीय जनगणना नहीं करवा रहे हैं मगर बिहार जैसे गरीब राज्यों को जातियों में बांटने के लिए समाज में हल्ला मचाने में लगे हैं
*राहुल गांधी की दोहरी राजनीति का PK ने किया पर्दाफाश, कहा- तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में जातीय जनगणना नहीं करवा रहे हैं मगर बिहार जैसे गरीब राज्यों को जातियों में बांटने के लिए समाज में हल्ला मचाने में लगे हैं* *पटना*: राष्ट्रीय स्तर पर जातीय जनगणना होनी चाहिए या नहीं? इस सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि जातीय जनगणना राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए। जनगणना के दौरान जो जानकारी निकलकर आए उसपर ईमानदारी से स्थिति में सुधार का प्रयास होना चाहिए। आज राहुल गांधी इस देश में कह रहे हैं कि जाति के आधार पर जनगणना होनी चाहिए। उनसे ये कोई नहीं पूछ रहा है कि पिछली बार जनगणना की गई तो 10 साल यूपीए की सरकार थी, उस समय जाति के आधार पर जनगणना कराया गया। बावजूद इसके कांग्रेस की यूपीए सरकार ने रिपोर्ट रिलीज तक नहीं किया। भला उन्हें रिपोर्ट को रिलीज करने से किसने रोका था? आज समाज को बांटने के लिए हल्ला मचा रहे हैं। जातीय जनगणना पहले हो चुकी है, उसे रिलीज तो कीजिए? न कांग्रेस ने किया और न ही भाजपा ने। ये आपको-हमको बेवकूफ बनाने के लिए, मुद्दा बनाने के लिए, समाज में बांटने के लिए लोग कह रहे हैं। 10 साल से अब भाजपा सरकार में है, उन्होंने भी रिपोर्ट जारी नहीं की। जो जनगणना पहले हो चुकी है, उसके आंकड़े पहले जारी कर दो। कर्नाटक में जातीय जनगणना करा लो, तेलंगाना में जातीय जनगणना करा लो, तब लोगों का विश्वास बनेगा। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक में आपकी सरकार है आप वहां जातीय जनगणना नहीं करा रहे और बिहार में आकर लोगों को अगड़ा-पिछड़ा करके बांट रहे हैं। *मध्यप्रदेश की महिलाओं को लाडली स्कीम के तहत 15 सौ रुपये और बिहार की महिला जो सबसे गरीब है उसे 5 सौ रुपए भी ये बीजेपी वाले नहीं दे रहे हैं: प्रशांत किशोर* प्रशांत किशोर ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने वादा किया कि महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपए मिलेगा और बिहार में उनकी अभी सरकार थी, यहां वृद्धा पेंशन 400 रुपए मिल रहा है। राहुल गांधी अभी यहां से गए किसी ने उनसे ये नहीं पूछा कि आप गरीबों की बात करते हैं, कर्नाटक का गरीब गरीब है, कर्नाटक की महिला महिला है, कर्नाटक का बेरोजगार बेरोजगार है, तो क्या बिहार का बेरोजगार बेरोजगार नहीं है? अगर, कांग्रेस की सरकार बेरोजगारी भत्ता कर्नाटक में दे रही है, तेलंगाना में दे रहे हैं, तो बिहार में आपकी सरकार थी, आपने बिहार में बेरोजगारी भत्ता क्यों नहीं दिया? प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में भाजपा वालों ने लाडली स्कीम चालू किया है, तो वहां की महिलाओं को 1500 रुपए मिल रहा है। भाजपा बिहार में सरकार में है, तो यहां की महिलाओं को 1500 रुपए क्यों नहीं देते हैं? बिहार तो मध्य प्रदेश से ज्यादा गरीब है। बिहार में वो इसलिए नहीं दे रहे हैं कि नेताओं ने बिहार की जनता को मूर्ख समझ रखा है कि जाति के नाम पर वोट लेते रहो, 4 किलो अनाज के नाम पर वोट लेते रहो बिहार की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
ओंकारेश्वर में सेप्टिक टैंक दुर्घटना में बच्चे की मृत्यु के मामले में उपयंत्री श्री पाटीदार निलंबित
3 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत स्कूल एवं अन्य सार्वजनिक स्थान मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
3 hours ago
मध्यप्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाएं, श्रमिक हेल्पलाइन 1800-233-8888 पर दें सूचना
4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा: खंडवा में बनेगी विशेष सशस्त्र बल (विसबल) की नई वाहिनी,
4 hours ago
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
4 hours ago
“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन, विजेता करेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खंडवा का प्रतिनिधित्व
4 hours ago
*भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सद्भावना मंच ने दी श्रद्धांजलि*
5 hours ago
केशव विद्यापीठ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया कारगिल विजय दिवस
5 hours ago
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव जी की श्रद्धालुओं को नई सौगात
5 hours ago
सामाजिक महासंघ झाबुआ का हरित संकल्प: पौधा वितरण महाअभियान में 21 हजार पौधों का वितरण, पांच वर्षों में 1.20 लाख पौधे आज भी लहलहा रहे हैं