Pratishtha Mahotsav: गणपति के दरबार में नवाया शीश, किया पूजन।।
मंत्रोच्चार की ध्वनि के साथ हवन वेदी में आहुतियां देते श्रद्धालु…, मंगल गीत गाती महिलाएं…और एकदंत के दरबार में मत्था टेककर खुशहाली की कामना करते गणेश भक्त…। कमोबेश ऐसे ही नजारे शहर के नागा बाबा बगेची में दिखाई दिए। मौका था सिद्धपीठ गणेश मंदिर के नवीनीकरण के बाद प्रतिष्ठा महोत्सव का। महोत्सव में महंत चंचल गिरी, महंत नारायण गिरी, मंहत सुरेश गिरी, मंहत कन्हैया गिरी, महंत शिवानंद गिरी, महंत ब्रहमचारी, महंत गोविन्द गिरी सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे संतों की निश्रा में सुबह 9:15 बजे से हवन शुरू हुआ। वेद मंत्रों की ध्वनि और स्वाहा के उच्चारण से माहौल प्रभु के रंग में रंग गया। इसके बाद दोपहर में भी हवन किया गया। भगवान गजानन का महाभिषेक किया गया।रचा स्वांग, खेली फूलों से होली
महोत्सव में गणेश महिला मंडल की ओर से फागोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने भगवान राधा-कृष्ण का स्वांग रचकर फूलों से होली खेली। महोत्सव में अध्यक्ष भाग्यवंती, नीलू, प्रकाश कंवर, कमला, प्रकाश कंवर राठौड़, सिंधु कंवर, संजू कंवर, कुसूम लता, कंचन, मंजू, संतोष शर्मा, नीलम देसाई के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही। मंदिर में शाम को भगवान की आरती के बाद सुंदरकांड पाठ किया गया।
2,501 1 minute read













