Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

आजमगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0 कन्हैया सिंह का निधन

आजमगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0 कन्हैया सिंह का निध

आज़मगढ़ जनपद के मूर्धन्य और नामचीन साहित्यकार डॉ0 कन्हैया सिंह का प्रयागराज में अपने पौत्र इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के सहायक आचार्य के आवास पर, शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे निधन हो गया। उक्त आशय की जानकारी उनके भतीजे डॉ0 पंकज सिंह ने दी।

डॉ कन्हैया सिंह की आयु लगभग 89 वर्ष थी और कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रहे थे। डॉ0 सिंह को अपने रचनाओं और कृतियों के लिए देश विदेश से विविध पुरस्कार प्राप्त हुए थे। पाठ तथा पाठालोचन के लिए वह राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित हुए थे। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ ही उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के भी वह अध्यक्ष रहे और विभिन्न संस्थाओं के भी सदस्य रहे। डीएवी पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त होने के पहले टी डी कॉलेज जौनपुर में अध्यापक होने के साथ ही भटवली डिग्री कॉलेज, गोरखपुर के प्राचार्य भी रहे।डॉ0 सिंह आज़मगढ़ नगरपालिका के चैयरमैन पद को भी सुशोभित कर चुके हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने कोरोना काल मे अपने आवास पर उनकी आत्मकथा ‘काली मिट्टी पर पारे की रेखा’ का लोकार्पण किया था।

इमरजेंसी के समय वह 19 महीने जेल में भी रहे और देश के बड़े नेताओं के संपर्क में भी रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!