अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने वल्नरेबल बूथ के रूप में 68 तो क्रिटिकल बूथ के रूप में 308 बूथों को चिह्नित किया गया है। प्रशासन ने इसकी सूची भी चुनाव आयोग को भेज दी है।इसके साथ ही अब तक 25 हजार 641 लोगों को पाबंद भी किया जा चुका है।
लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग कभी भी चुनाव की तारीख की घोषणा कर सकता है। ऐसे में चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर रखी हैं। चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए 68 बूथ को वल्नरेबल जबकि 308 बूथ को क्रिटिकल बूथ के रूप में चिह्नांकित किया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार विधानसभा क्षेत्र कटेहरी में 12 वल्नरेबल जबकि 96 क्रिटिकल बूथ के रूप में चिह्नित किए गए हैं। टांडा में 21 वल्नरेबल व 39 क्रिटिकल, आलापुर में आठ वल्नरेबल व 59 क्रिटिकल, जलालपुर में 16 वल्नरेबल व 68 क्रिटिकल जबकि विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर में 11 वलरेबल व 46 क्रिटिकल बूथ के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इसके साथ ही 25 हजार 641 लोगों को पाबंद भी किया जा चुका है
।आज रवाना होगा जागरूकता वाहन
शतप्रतिशत मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने कई प्रकार के जागरूकता अभियान शुरू कर रखे हैं। अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें इसके लिए नामांकन के पहले दिन तक मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का अवसर प्रदान किया है। मतदाता अपना नाम ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन कर सूची में नाम बढ़ा सकते हैं। इसी क्रम में अब मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शनिवार को मतदाता जागरूकता वाहन जिले में पहुंचेगा। यह वाहन विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेगा। मालूम हो कि चुनाव आयोग ने गत दिवस उन विधानसभा क्षेत्रों की सूची तैयार की थी जहां 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कम मतदान हुए थे। अंबेडकरनगर में आलापुर विधानसभा क्षेत्र चिह्नित किया गया था। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने संबंधित विधानसभा क्षेत्र पर मुख्य फोकस किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट से संबंधित वाहन को डीएम अविनाश सिंह मतदाता जागरूकता वाहन को आलापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना करेंगे। पूरे दिन विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के बाद वाहन देर शाम दूसरे जनपद के लिए रवाना हो जाएगा।
तेज रफ्तार बस ने ई रिक्शा को मारी टक्कर .एक की मौत
10 hours ago
कलेक्टर श्री लंगेह ने की आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
10 hours ago
जनपद बदायूं में चलाए जा रहे जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान की टीम द्वारा बस स्टेंड बदायूं पर बाल श्रम विरुद्ध अभियान चलाया गया
10 hours ago
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए महासमुंद से 20 विशिष्ट जनों का दल रवाना
10 hours ago
श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति 20 वीं बार अमरनाथ यात्रा में भंडारा लगाने जम्मू कश्मीर को रवाना
10 hours ago
डोंगरीपाली विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
11 hours ago
चौकी रामेश्वर थाना मोघट रोड पुलिस द्वारा प्रतिबंधित आदेश (बाउंड ओव्हर) आदेश का पालन नहीं करने वाले दो अनावेदक को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
11 hours ago
छपारा भीमगढ़ मार्ग बंजारी घाटी में आंधी-तूफान का कहर, आर्मी मेन, नगर परिषद की जेसीबी और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
12 hours ago
थाना धनगांव पुलिस द्वारा “मुस्कान अभियान” के तहत नाबालिक बालक को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।
12 hours ago
*एक संकल्प, सैकड़ों मुस्कानें और सुरक्षित भविष्य की कहानी*