अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति 20 वीं बार अमरनाथ यात्रा में भंडारा लगाने जम्मू कश्मीर को रवाना

  • श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति 20 वीं बार अमरनाथ यात्रा में भंडारा लगाने जम्मू कश्मीर को रवाना

बदायूं! शुक्रवार को श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति के पदाधिकारी 20वीं बार अमरनाथ यात्रा में भंडारा करने लिए खाद्य सामग्री लेकर जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए। शिव भक्तों को लालपुल से रवाना किया गया।

बता दें कि श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति विगत 19 वर्षों से प्रत्येक वर्ष जम्मू कश्मीर बालटाल दुमैल में अमरनाथ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की नि:शुल्क सेवा करती है।

संस्था प्रधान संजय पाराशरी एवं महासचिव डॉ० शम्स बदायूंनी ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति विगत 19 वर्षों से शिव भक्तों को अमरनाथ यात्रा को पधारे शिव भक्तों की सेवा को दुमैल बालटाल (जम्मू – कश्मीर) में विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन आदि की निशुल्क व्यवस्था करती है। इस वर्ष भी संस्था 20 वें विशाल भंडारे का आयोजन करने लालपुल चौराहा बदायूं से जम्मू कश्मीर को शिव भक्तों के साथ रवाना हो रहे है।

संस्था अध्यक्ष तुषार पाराशरी ने बताया कि इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से प्रारंभ होगी और 28 अगस्त 2026 तक बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए जारी रहेगी। हमारे भंडारे में ठहरने, विश्राम करने, भोजन आदि की निःशुल्क व्यवस्था रहती है। यहां सेवादार निस्वार्थ भाव से शिव भक्तों की सेवा करते हैं।
महासचिव डॉ शम्स बदायूंनी ने बताया कि हिमालय पर्वतमाला में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गुफा मंदिर की 57 दिन की तीर्थयात्रा में श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए जहां केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश की एजेंसियां मिलकर काम करती हैं। वहीं समितियां भंडारे लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहते हैं।

तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में छोटे लेकिन अधिक ढलान वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा करेंगे।

इस अवसर पर डॉ शम्स बदायूंनी, तुषार पाराशरी, समीर पाराशरी,नम्रता शर्मा, रितु शर्मा, प्रवीण भाटिया आदि उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!