Read Next
3 hours ago
अधूरा सड़क निर्माण बना आमजन के लिए आफत, रोज हो रही दुर्घटनाएं,धूल से लोगों का जीना दूभर,साँस लेने हो रही दिक्कत ,, राजेंद्र पटवा
3 hours ago
संदिग्ध मौत पर पेंड्रा में बवाल: शव रखकर किया चक्काजाम
3 hours ago
जगत में चल रहे 16 वर्षीय टूर्नामेंट मे आज कुन्दननगला की टीम ने जी त हासिल
3 hours ago
हिंदी पत्रकारिता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति संगठन की तरफ से
3 hours ago
मौसमपुर में गजब हाल है पंचायत भवनों में लटक रहे ताले, घरों से चल रही गांव की सरकार*
3 hours ago
बिना कार्यालय आए वेतन ले रहे हैं कंप्यूटर ऑपरेटर अन्य कार्मचारी, हिंदू स्वाभिमान परिषद ने की शिकायत।
3 hours ago
जगत में चल रहे 16 वर्षीय टूर्नामेंट मे आज कुन्दननगला और सखानू की टीम का हुआ मुकाबला
3 hours ago
सादगी का संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव बस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ पहुंचे उज्जैन
3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा तीर्थ परिक्रमा समापन समारोह में माँ शिप्रा को अर्पित की 351 फीट की चुनरी
3 hours ago
ग्राम नागपुर के ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर विभाग में सौंपा ज्ञापन
महिला से जेवर साफ करने के नाम पर ठगी करने बाले आरोपी गिरफ्तार ―――23 फरवरी को महिला से की थी ठगी,पुलिस को मिली बड़ी सफलता रविन्दर सिह काले खुटार।कस्बे में रहने बाले विजय कुमार की पत्नी से तेईस फरवरी को ठगों ने जेवर साफ करवाने के नाम पर ठगी की थी पुलिस ने अज्ञात ठगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर ठगों की तलाश शुरू कर दी थी।शुक्रवार को खुटार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगर के बण्डा चौराहे गोला वाईपास रोड जुड़ी सड़क के पास से चार लोगो को गिरफ्तार किया।जिनके पास चार बैग व 7040 रुपये नगद,चार मोबाइल फोन एवं जेवर साफ करने बाले कैमिकल पावडर व उपकरण बरामद हुये।पकड़े गए ठगों को थाने लाया गया जहां पूछताछ में उन्होने अपना नाम प्रमोद शाह पुत्र राम विलास शाह निवासी ग्राम मोहद्दीपुर थाना - हसनपुर जिला समस्तीपुर (बिहार),मनोहर शाह पुत्र स्व गंगा विसून शाह निवासी ग्राम मोहद्दीपुर थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर बिहार,नागेश्वर शाह पुत्र लक्ष्मी शाह नि0ग्राम- कर्से पो0 सागमोहन थाना विभूतिपुर जिला -समस्तीपुर बिहार,पंकज शाह पुत्र राम बाबू शाह नि0 ग्राम चैता दक्षिणी दक्षिणी थाना अनागार घाट जिला समस्तीपुर बिहार बताया।पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम सब बिहार के रहने वाले है। जेवर की साफ सफाई का काम गांव गांव कस्बे मे जाकर करते है कुछ दिन पहले हम लोग गोला मे किराये पर रह रहे थे।काम धाम अच्छा न होने के कारण काफी परेशान थे । खर्च पानी नही चल पा रहा था इसलिये हम लोगो ने योजना बनायी कि आज अगर कोई महिला व पुरूष ऐसा मिल गया जिसका कोई जेवर साफ करायेगा तो मौका देखकर उसका जेवर साफ करेगे।तेईस फरवरी को कस्बा खुटार मे सरकारी अस्पताल के पास एक महिला के घर और मै प्रमोद शाह और मेरे साथ मनोहर शाह आये तथा मेरे दो साथी पंकज शाह व नागेश्वर शाह दूर से निगरानी कर रहे थे । हम दोनो ने उस महिला व उसके लडके से जेवर साफ करने की बात कही तो लडके के अपना चांदी का कडा साफ कराया और बाहर चला गया था । तभी उसकी माँ ने अपनी सोने की चैन साफ करने को कहा । तो मैने उनसे चैन लेकर एक पोलीथीन के पाउडर मे रखने के लिये कहा उन्होने चैन पोलीथीन मे रख दिया और मैने उनसे पानी लाने के कहा तभी मैने मौका देखकर एक पोलीथीन जिसमे पत्थर की छोटी छोटी गिट्टी भरी थी उन्हे वापस कर दिया और उन्हे बताया कि यह अभी थोडी देर मे साफ हो जायेगा और जब महिला पानी लेने अन्दर गयी तभी हम चारो मौका देखकर वहाँ से फरार हो गये थे ।और हम लोग गोला मे एक जगह पर जेवर साफ करने गये थे तो चलते राहगीर ने अपना जेवर साफ कराया तो हम लोग ने कहा कि हमारे पास पुरानी चैन है आप चाहो तो लेलो तो उसने वह चैन हम लोगो से पन्द्रह हजार रूपये मे खरीदा था हम लोग सभी पैसे आपस मे बांट लिये थे।काफी पैसे खाने पीने व रहने मे खर्च हो गये।पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक,नागेन्द्र तिवारी,कांस्टेबल विनोद कुमार,अजीत कुमार,राहुल देव,मोनू कुमार,नवीन कुमार आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!