रिपोर्ट समीर गुप्ता पठानकोट पंजाब — आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर
आम आदमी पार्टी अमृतसर से मौजूदा विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे कुंवर विजय प्रताप सिंह पर दांव लगा सकती है। सिंह ने अपने पुलिस केरियर की शुरुआत बतौर एएसपी अमृतसर से शुरू की थी। उसके बाद उन्होंने जिला अमृतसर में सीनियर पुलिस अधिकारी होने पर काफी बढ़िया काम किया था। आज भी लोगों द्वारा उनके कार्य को सराहा जाता है और अमृतसर इलाके में उनकी अच्छी पैठ है। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था और आप की टिकट से अमृतसर शहर से चुनाव जीता था। उनके प्रभाव और साफ छवि को लेकर आप द्वारा उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारा जा सकता है।
2,508 Less than a minute











