गढ़वाताज़ा ख़बरें

भवनाथपुर : आपको निर्भर बने किसान

तीन वर्ष पूर्व उक्त जमीन पर खेती करने के लिए प्रयास किया था

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा का रिपोर्ट

भवनाथपुर से:

पंडरिया निवासी स्यामसुंदर मेहता के अथक मेहनत से बंजर भूमि के ऊपर पेड़ पौधा लहलहा रहा है ।करीब दो एकड़ भूमि पर फलदार ,इमारती पेड़ के साथ साग सब्जी की अच्छी खेती की जा रही है ।जबकि पानी की समस्या होते हुए भी तीन सौ मीटर दूरी से पेंपिंग सेट के द्वारा पानी लाकर सिंचाई करते है ।श्याम सुंदर मेहता ने बताया की तीन वर्ष पूर्व उक्त जमीन पर खेती करने के लिए प्रयास किया था ।काफी खर्च और मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिली ,वर्ष 22 में मनरेगा से बागवानी योजना मिलने के बाद आर्थिक सहयोग मिलते ही दुबारा प्रयास से सफलता मिली ।अभी फलदार पेड़ में आम ,अमरूद ,पपीता ,नींबू ,काजू ,इमारती लकड़ी में सागवान ,सिसम ,महुवा ,सहित सैकड़ों पेड़ तैयार हो रहे है ।सब्जी में गोबी ,गाजर ,टमाटर ,बैंगन ,के साथ अन्य खेती भी कर रहे है ।कहा की दो वर्षो में सभी फलदार पेड़ और इमारती पेड़ पूर्ण रूप से तैयार दिखने लगेंगे सरकार के द्वारा अन्य सहयोग की अपेक्षा मिला तो और बेहतर तरीके से खाली पड़े जमीन पर भी खेती कार्य करने में सहयोग मिलेगा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!