प्रशांत किशोर ने बताया BJP को हराने का फार्मूला – इनके 4 मजबूत किलों में से 3 को तोड़ना पड़ेगा: प्रशांत किशोर*
*प्रशांत किशोर ने बताया BJP को हराने का फार्मूला - इनके 4 मजबूत किलों में से 3 को तोड़ना पड़ेगा: प्रशांत किशोर* *पटना:* जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि देश के स्तर पर जब लोग पूछते हैं भाजपा की जीत क्यों होती है? तो मैं बता दूं कि भाजपा के जीतने के 4 प्रमुख कारण हैं। वो है विचारधारा, जिसको आप हिंदुत्व कहते हैं, दूसरा है नेशनलिज्म (राष्ट्रवाद), तीसरा है लाभार्थी और चौथा है उनकी ऑर्गेनाइजेशनल और फाइनेंशियल ताकत। मैंने ये बताया कि अगर आपको भाजपा को हराना है तो किसी दल को, किसी नेता व गठबंधन को इन चार मजबूत किले-द्वार में से तीन को तोड़ना पड़ेगा। हमको बिहार को और बिहार की जनता को जिताना है। हमको भाजपा को नहीं हराना है। बिहार में भाजपा जीती भी है और हारी भी है। बिहार की जनता की स्थिति तो नहीं बदली। बिहार में लालू-नीतीश जीते भी हैं और हारे भी हैं। कांग्रेस जीती भी है और हारी भी है। हम लोगों ने यूपीए की सरकार देखी और 10 सालों तक एनडीए की सरकार भी देखी। इसके बावजूद बिहार से पलायन तो नहीं रुका, यहां से गरीबी तो नहीं मिटी। आपने 40 वर्षों तक कांग्रेस का भी राज देखा, भाजपा, नीतीश और लालू का भी राज देख रहे हैं। इसके बावजूद स्थिति तो नहीं सुधरी। जब तक आप समस्या के मूल को नहीं समझिएगा, जड़ को नहीं सुधारिएगा तब तक विकास संभव नहीं है। *बिहार में 5 वर्ष लोग परेशानी झेलते हैं, लेकिन वोट के दिन सभी समस्याओं को भूल जाति-धर्म के नाम पर करते हैं वोट: प्रशांत किशोर* प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जड़ में यहां के लोगों की वो प्रवृत्ति है, जहां आप 5 सालों तक अपनी समस्याओं से जूझते हैं, लड़ते हैं, गाते हैं, परेशान रहते हैं, लेकिन जिस दिन वोट देने जाते हैं उस दिन सारी समस्याओं को भूलकर जाति-धर्म के नाम पर, लालू के डर से भाजपा को और भाजपा के डर से लालू को वोट करते हैं। इसलिए आपकी समस्या सुलझती नहीं है।
दादाजी भक्तों के लिए दो दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन, विभिन्न व्यंजनों का रहेगा प्रसाद वितरण
8 hours ago
पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह पूरनी ने विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
8 hours ago
ओंकारेश्वर में सेप्टिक टैंक दुर्घटना में बच्चे की मृत्यु के मामले में उपयंत्री श्री पाटीदार निलंबित
8 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत स्कूल एवं अन्य सार्वजनिक स्थान मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
8 hours ago
मध्यप्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाएं, श्रमिक हेल्पलाइन 1800-233-8888 पर दें सूचना
8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा: खंडवा में बनेगी विशेष सशस्त्र बल (विसबल) की नई वाहिनी,
8 hours ago
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
8 hours ago
“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन, विजेता करेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खंडवा का प्रतिनिधित्व
8 hours ago
*भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सद्भावना मंच ने दी श्रद्धांजलि*
9 hours ago
केशव विद्यापीठ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया कारगिल विजय दिवस