*बिहार में नेता को भले “विकास” में हरसई और दीर्घ ई की मात्रा लिखनी न आती हो, मगर वो विकास पर लंबा-चौड़ा भाषण जरूर दे रहा है: प्रशांत किशोर*
*बिहार में नेता को भले "विकास" में हरसई और दीर्घ ई की मात्रा लिखनी न आती हो, मगर वो विकास पर लंबा-चौड़ा भाषण जरूर दे रहा है: प्रशांत किशोर* *पटना:* जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के नेताओं की पोल खोलते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि भैया दिन की मजदूरी 300 रुपया है तो 100 रुपया कैसे है? मान लीजिए कि किसी परिवार में एक आदमी को मजदूरी मिली 300 रुपये और उस परिवार में 5 सदस्य हैं तो हर सदस्य के दिन में पड़ा 60 रुपये। इतना ही नहीं आदमी को महीने में सिर्फ 15 दिन मजदूरी मिली तो 1 व्यक्ति की प्रति व्यक्ति आय मात्र 30 रुपये हुई। जब यहां के आदमी को समझ ही नहीं है तो क्या कहा जाए। बिहार में नेता वही है जिसे न भाषा का ज्ञान हो न विषय का ज्ञान हो, जो शर्ट के ऊपर गंजी पहने उसी को समाज जमीनी नेता मानता है। जो जीवन में कभी स्कूल नहीं गया, फेल हुआ सबसे पिछली बेंच पर बैठा, वही यहां का नेता है। विडंबना देखिये कि वही बताता है कि विकास हो रहा है। नेता को भले "विकास" में हरसई और दीर्घ ई की मात्रा लिखनी न आती हो, मगर वो विकास पर लंबा-चौड़ा भाषण दे रहा है। *नीतीश सरकार के जातिगत गणना की आर्थिक रिपोर्ट को प्रशांत किशोर ने बताया फर्जी, कहा- बिहार के 80 प्रतिशत लोग दिन के 100 रुपये भी नहीं कमाते* प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार सरकार की ओर से पेश किए गए जातिगत जनगणना की आर्थिक रिपोर्ट के आंकड़ों को फर्जी बताते हुए कहा कि मैं पदयात्रा करते समय रोज अपनी सभा में कहता हूं कि बिहार में 80% लोग यानी कि 100 में 80 आदमी दिन में 100 रुपय नहीं कमाते हैं। सरकार ने जो आंकड़े जारी किए हैं वो जनता को बेवकूफ बनाने वाली बात है। हाउसहोल्डिंग कम है ये इंडीविजुअल इनकम नहीं है। वर्ल्ड बैंक के आंकड़े उठाकर देख लीजिए 80% बिहार के लोग दिन का 100 रुपय नहीं कमाते हैं। ये जानने के लिए नीतीश कुमार के सर्वे की रिपोर्ट को देखने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट पर ये डेटा पड़ा है। दुनिया के जो सबसे ऑथेंटिक डेटा सोर्स है वो इस सच्चाई को बता रहे हैं। नीतीश कुमार की फर्जी डेटा और क्लेम को पढ़ने की जरूरत नहीं है।
थाना धनगाव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मारपीट कर प्राणघाती चोट पहुंचाने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
5 hours ago
*विधायक कंचन मुकेश तनवे के जन्मोत्सव पर अनूठी पहल बनी जन-जन में चर्चा का विषय,
5 hours ago
खंडवा के खिलाड़ियों ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम।
5 hours ago
बाल कल्याण समिति खंडवा की पहल: पांच दिन के संरक्षण के बाद मूकबधिर बालिका परिवार से मिली।
10 hours ago
खंडवा पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर 191 वारंट, 307 समंस तमिल, 11 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट, 134 वाहन चालक द्वारा यातायात नियम का उल्लंघन करने एवं 326 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
13 hours ago
बेनीगंज में गौवंश पर हंसिया से हमला करने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
15 hours ago
खंडवा पुलिस के समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र मे तेज गती से वाहन चलाने, यातायात नियम की अव्हेलना करने वाले, मॉडिफाईट वाहन उपयोग करने वाले वाहन चैक कर की प्रभावी कार्यवाही
1 day ago
पुरषोत्तम मास में श्री बालकृष्ण प्रभु हटडी में विराजमान हुए
1 day ago
मंदिर में शांति प्रदाता भगवान शांतिनाथजी के मोक्ष कल्याण दिवस पर अभिषेक, शांतिधारा के साथ चढ़ाया जाएगा लाडू।
1 day ago
खंडवा विधायक ने शादी धार्मिक अनुष्ठान एवं सेवा कार्यों के चलते मनाया अपना जन्म दिवस।