पटना में नियोजित शिक्षक की हुई दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई: PK ने कहा कि पटना में कल जो लाठीचार्ज हुई है और जिसने लाठी खाया है वो कल जाति के नाम पर फिर उसी दल को वोट करेगा यही कारण है नीतीश ऐसा करवा रहे हैं*
*पटना में नियोजित शिक्षक की हुई दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई: PK ने कहा कि पटना में कल जो लाठीचार्ज हुई है और जिसने लाठी खाया है वो कल जाति के नाम पर फिर उसी दल को वोट करेगा यही कारण है नीतीश ऐसा करवा रहे हैं* *पटना:* जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में पटना में लाठीचार्ज करवाने का नियम बन गया है। सरकार ने एक फिक्स्ड पैरामीटर बनाया है कि लोगों को डाक बंगला चौराहा, बेली रोड, हड़ताली चौराहे पर घेरो और लाठियों से पिटवाओ। मुख्यमंत्री या उनके मंत्रियों पर कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। ये कहीं न कहीं दिखाता है कि नीतीश कुमार के दिमाग में बैठ गया है कि हम काम करें या न करें, जनता में कितना भी रोष हो कोई न कोई जुगाड़ लगाकर मुख्यमंत्री मुझको ही बने रहना है। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि पटना में कल जो लाठीचार्ज हुआ है, उसमें नीतीश कुमार के बारे में मेरी अपनी धारणा थी कि चाहे जो कुछ भी गलती हो, ये पुराने राजनीतिक लोग लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में विश्वास करने वाले लोग हैं। इन्होंने जीवनभर विपक्ष की राजनीति की है, लेकिन पिछले कुछ समय से मैं देख रहा हूं पटना में लाठीचार्ज करना नियम बन गया है। कल जो इन पर लाठीचार्ज किया गया, ये कोई नई बात नहीं है, कोई शिक्षक चला जाए उस पर भी लाठीचार्ज, बेरोजगार बच्चे जा रहे हैं उन पर भी लाठीचार्ज, सरपंच गए उन पर भी लाठीचार्ज, मुखिया गए उन पर भी लाठीचार्ज किया जा रहा है। *नीतीश कुमार जैसे नेताओं को पता है कि जिसने भी लाठी खाया है वो कल जाति के नाम पर फिर उसी दल को वोट करेगा जिसने उसे लाठी से मारी है: प्रशांत किशोर* प्रशांत किशोर ने लोगों को उनके वोट की ताकत को समझाते हुए कहा कि इस सरकार की ये छवि बन गई है कि पटना में लोग जब अपनी बात को लेकर जाते हैं, चाहे वे जिस भी वर्ग के हों, वो रसोईया हों, आंगनबाड़ी वर्कर हों, आशा वर्कर हों, कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी हों, हमने देखा है कि बीते एक साल में हर वर्ग के लोग पटना गए हैं और लोकतंत्र में आप किसी पर लाठीचार्ज करवाइएगा, तो आपको डर होगा कि आप चुनाव हार जाएंगे, लेकिन नीतीश कुमार और ज्यादातर बिहार के नेताओं में वो डर खत्म हो गया है। इन नेताओं को मालूम है, जो लोग लाठी खाकर आया है पटना के डाक बंगला चौराहे से, वो आदमी कल जाति के नाम पर फिर उसी दल को वोट करेगा जिसने उसे लाठी से मारी है।
दादाजी भक्तों की सेवा के लिए दादाजी की नगरी तैयार,
5 hours ago
अमृत हरित अभियान महोत्सव नमो वन में हुआ वृहद्ध स्तर पर पौधारोपण।
5 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत हाट बाजार, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थान मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
8 hours ago
*खंडवा में होगा जैन साध्वियों का चातुर्मास*
8 hours ago
*लायन्स व लियो क्लब खण्डवा ने चलाया नशामुक्ति अभियान*
9 hours ago
*मशहूर अभिनेता मनोज कुमार की जयंती पर सद्भावना मंच ने दी श्रद्धांजलि*
9 hours ago
*पेंशनर्स एसोसिएशन जिला खंडवा की नई कार्यकारिणी घोषित*
22 hours ago
ज्योतिर्लिंग श्री ओकारेश्वर मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की सराहना
1 day ago
प्राचीन विट्ठल मंदिर में देव शयनी ग्यारस के दिन दिन भर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता।
1 day ago
बड़े धार्मिक उत्साह के साथ आत्म शांति का अष्टानीका पर्व मनाया जा रहा है।