Uncategorizedदेश

महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप 

संवाददाता -पियूष प्रताप सिंह                                                    बलिया

लोकेशन- रतसर (बलिया)

गड़वार थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत निवासिनी एक महिला ने स्थानीय पुलिस चौकी पर शनिवार को लड़की की छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी करते हुए मारपीट का गंभीर आरोप लगायी है। महिला ने शनिवार को चौकी प्रभारी परमानंद त्रिपाठी को आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। उसने आरोप है लगाया है कि हम अपने घर पर अपनी लड़की के साथ अकेली थी। इस बात का फायदा उठाते हुए गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर मेरी लड़की के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। और लड़की द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में बताया कि 9 फरवरी की रात वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी स्थानीय नगर पंचायत निवासी अनिल पुत्र सत्यनारायण ने मकान के पीछे के रास्ते से घर के अंदर घुस आया और आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की मंशा से लड़की का हाथ पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। लड़की द्वारा शोर मचाने पर आरोपी घर से बाहर निकलकर भाग गया।भागते समय महिला को धमकी भी दे गया कि यदि घटना की शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत स्थानीय चौकी प्रभारी परमानंद त्रिपाठी को दी। घटना को संज्ञान लेते हुए आरोपी को धारा 323,504,506 427 और 452 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!