
प्रतिवर्ष श्रावण मास में निकलने वाली जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा आज पहुंचेगी दादाजी की नगरी खंडवा में।

रविवार को देशगांव में हुआ कांवड़ियों का भव्य स्वागत, विधायक छाया मोरे ने भी उठाई कांवड़
आज हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए नगर भ्रमण कर महादेवगढ़ में महाकाल को अर्पित करेंगे मां नर्मदा का जल
खंडवा। श्रावण के इस महीने में कावड़ यात्रा का काफी महत्व बताया गया है। पूरे देश के साथ खंडवा जिले में भी कावड़ यात्राऐ निकल रही है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रावण मास में जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर से पूजा अर्चना करने के पश्चात नर्मदा का जल लेकर प्रारंभ हो चुकी है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि हिंदू राष्ट्र मंच के हजारों कांवड़िए रविवार को देशगांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। देशगांव में पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे ने कांवड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने स्वयं कांवड़ उठाई और कांवड़ यात्रा में शामिल होकर महादेवगढ़ की ओर प्रस्थान किया। महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल पत्रकार वार्ता के माध्यम से बताया कि तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर से जय हिंदू राष्ट्र
कावड़ यात्रा प्रारंभ होकर दादाजी की नगरी खंडवा के लिए निकल चुकी है धार्मिक उत्साह के साथ कावड़ यात्रा चल रही है, बोल बम, हर हर महादेव के उदधोष गूंज के साथ कांवडीये आगे बढ़ रहे हैं, कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों ने भजन-कीर्तन करते हुए धार्मिक वातावरण बनाया। देशगांव की टनल के नीचे स्थित बड़केश्वर हनुमान मंदिर में कांवड़ियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।
यहां कांवड़िए भजन-कीर्तन के साथ रात्रि विश्राम करेंगे।
अशोक पालीवाल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे होटल सिसोदिया से कांवड़ यात्रा आगे बढ़ेगी। कांवड़िए श्री हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए नगर भ्रमण करेंगे और महादेवगढ़ पहुंचकर महाकाल को मां नर्मदा का पावन जल अर्पित करेंगे।
ग्रामीणों ने की कांवड़ियों की सेवा
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि देशगांव में कांवड़ियों के स्वागत और सेवा के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान अशोक पालीवाल के साथ रूपेंद्र सिंह राजावत, दिग्विजय सिंह तोमर, दीपू महाराज, शेखर सिंह तोमर, कृष्णपाल श्री राजावत, धर्मेंद्र राठौर, तरुण राठौर, गजराज मंडलोई, गोविंद पालीवाल, विक्रम सिंह चौहान, विवेक सिंह तंवर और मोहन सिंह राजपूत सहित देशगांव एवं आसपास के प्रतिष्ठित ग्रामीणों ने कांवड़ियों की सेवा की।
युवाओं के हाथों में कांवड़, धार्मिक उत्साह का माहौल
कांवड़ यात्रा का नेतृत्व संयोजक चाहत तोमर तथा सहसंयोजक संकेत जोशी, विशाल पासी, मोनू गौर, आशुतोष सोनी, दिव्यांश सोनी, ललित खराले और टोनू कठोर कर रहे हैं। यात्रा में शामिल कांवड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। मां नर्मदा का जल लेकर श्रद्धालु महादेवगढ़ पहुंचकर भगवान महाकाल का जलाभिषेक करेंगे।













