ताज़ा ख़बरें

स्वर्गीय नंदू भैया की जन्म जयंती पर जिला अस्पताल में उनके फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

खास खबर

स्वर्गीय नंदू भैया की जन्म जयंती पर जिला अस्पताल में उनके फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

नंदू भैया ने खंडवा को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी, शासन ने करोडो रुपए की मेडिकल कॉलेज का नामकरण नंदू भैया के नाम से किया।

खंडवा। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कई वर्षों तक खंडवा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वर्गीय नंद कुमार सिंह चौहान की जन्म जयंती पर उन्हें याद कर नमन किया गया। उनकी जन्म जयंती पर स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में उनके फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल एवं समाजसेवी सुनील जैन के साथ उपस्थित जनों ने अर्पित की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन उन्हें याद करते हुए पुष्पांजलि पर अर्पित करते हुए कहा कि ,,निमाड़ की नैया नंदू भैया,, के नाम से चर्चित नंदू भैया ने भाजपा संगठन में कई पदों के साथ प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भाजपा को प्रदेश स्तर पर मजबूती प्रदान करते हुए उनके कार्यकाल में सभी चुनाव में सफलता अर्जित की एक कुशल संगठक की भांती उन्हें याद किया जाता है, किसी भी कार्यकर्ता से एक बार मिलने के बाद में उस कार्यकर्ता का नाम और पहचान अपने दिलों में बसा लेते थे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संगठन के साथ ही शाहपुर से विधायक एवं वर्षों तक खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहते हुए उन्होंने संसदीय क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई। 500 करोड रुपए की लागत का मेडिकल कॉलेज नंदू भैया की उपलब्धि है। पुनासा, छैगाव, खंडवा जावर, भीकनगांव जैसी कई करोडो रुपए की सिंचाई योजना के माध्यम से नर्मदा का जल खेतों में पहुंचा कर किसानों को उन्होंने बड़ी सौगात प्रदान की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!