ताज़ा ख़बरें

छात्रों की गूंज’ से युवाओं में जगा संघर्ष और विश्वास : प्रतिभा रघुवंशी

खास खबर

‘छात्रों की गूंज’ से युवाओं में जगा संघर्ष और विश्वास : प्रतिभा रघुवंशी

बड़ी संख्या में छात्र एवं युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, राहुल गांधी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

खंडवा/
कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद युवाओं में पार्टी के प्रति बढ़ते उत्साह को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम ने देश के युवाओं में विश्वास और संघर्ष की नई गूंज पैदा की है। इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में छात्र, युवा और नौजवान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से युवाओं को अपनी आवाज उठाने का मंच मिला है। राहुल गांधी के नेतृत्व में युवाओं के बीच राजनीति को लेकर एक नया विश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि सोमवार को गांधी भवन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़े है, क्योंकि वे रोजगार, शिक्षा और अपने भविष्य से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाना चाहते हैं।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर युवाओं को हर साल करोड़ों रोजगार देने के वादे किए गए थे, लेकिन दूसरी ओर देश की शिक्षा एवं भर्ती व्यवस्था सवालों के घेरे में है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं से मेहनत करने वाले लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवा अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और बेहतर शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं। ‘छात्रों की गूंज’ से उठी आवाज आने वाले समय में देश की राजनीति की दिशा तय करेगी और बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़कर इस संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि ​छात्रों की गूंज से इस देश में युवाओं में एक विश्वास की गूंज उठी, इस देश के युवाओं में संघर्ष की एक गूंज उठी और उसी गूंज का परिणाम है कि आज बहुत बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी में हमारे युवा नौजवान छात्र भाइयों ने और युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ये जो विश्वास हिंदुस्तान की राजनीति में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आया है, ये इस बात से आया है कि एक और वो लोग हैं जो युवा बेरोजगारों को 2 करोड़ रोजगार देने की बात करते थे, लेकिन शिक्षा व्यवस्था को इस लच्छर ढांचे में लाकर खड़ा कर दिया कि बार-बार इनके पेपर लीक होते हैं।
​आज जब इन युवा भाइयों से हमारी बात हुई तो इनका कहना यह था कि इस देश में वास्तविकता में युवाओं की और छात्रों की कोई लड़ाई लड़ रहा है, कोई उनको मंच प्रदान कर रहा है, तो वो हमारे नेता राहुल गांधी जी हैं, जिन पर इन तमाम नौजवान भाइयों को विश्वास है। इसलिए एक बहुत बड़ी संख्या में आज गांधी भवन में हमारे नौजवान साथी आए, जिसमें तौसीफ भाई , प्रथम सुनगत , नकुल फूलमाली , जिनके नेतृत्व में एक बड़ी संख्या में छात्र यहां पर आए हैं और हम सब 19 तारीख को राहुल गांधी जी के छात्रों की कार्यक्रम जो गूंज है इंदौर में, उसमें भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
“इन लोगो ने की कांग्रेस जॉइन”
देवेश पंडित,धीरज,सन्नी झांझोट,अर्पण कनाडे,रोहित गवली,राज नीलकंठ,अक्षय,रोहित दीवाल,तसान सारसर,विनय सुनगत,दीपक कनाडे,स्वयं,राहुल मोनरे,नेहाल सुनगत,करन नीलकंठ,अर्जुन नीलकंठ,गौरव नीलकंठ,नितिन फूलमाली,अनुराग नीलकंठ,नकुल फूलमाली,आदित्य राणा,प्रेम लीडिया,गब्बू भलराय,अंकित सावले,करण पवार,रूपेश शर्मा,चंदन सैनी,राहुल वर्मा,चंद्रशेखर अटूट,गुलबकशा सहित अन्य।
इस अवसर पर डॉ मुनीश मिश्रा, ठाकुर राजनारायण सिंह, अजय पगारे,नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर,ब्लाक अध्यक्षद्वय विशाल जैन,इमरान गौरी,हेमलता पालीवाल,विकास व्यास ,डॉ शरद हरणे,तारिक पटेल,इकबाल कुरैशी, हुकुम मेलुन्दे,राहुल वाघ, मुजाहिद कुरैशी, शौकत काका सहित अन्य कांग्रेसजनों ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन विकास व्यास ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!