ताज़ा ख़बरें

*कथावाचक कृष्णप्रिया दीदी को भागवत कथा की मीडिया कवरेज फाइल भेंट*

खास खबर

*कथावाचक कृष्णप्रिया दीदी को भागवत कथा की मीडिया कवरेज फाइल भेंट*

*नारायण बाहेती व सुनील जैन ने सात दिवसीय कथा की समाचार कतरनों को आकर्षक फाइल में किया संकलित*

खण्डवा। श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ समिति खण्डवा द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर कथा की सातों दिवस की मीडिया कवरेज को सहेजकर तैयार की गई आकर्षक फाइल कथा वाचक देवी कृष्णप्रिया दीदी, वृन्दावन को समिति की ओर से भेंट की गई।

श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में नारायण बाहेती एवं सुनील जैन को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया था। दोनों मीडिया प्रभारियों द्वारा कथा के प्रत्येक दिवस की प्रमुख घटनाओं, कथा प्रसंगों एवं कथा वाचक के संदेशों को समाचार के रूप में तैयार कर विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया माध्यमों तक पहुंचाया गया।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कथा के समापन दिवस पर सातों दिवस प्रकाशित समाचारों की समाचार-पत्रों से प्राप्त कतरनों को व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप से एक फाइल में संकलित किया गया। यह मीडिया कवरेज फाइल कृष्णप्रिया दीदी को समिति की ओर से स्मृति स्वरूप भेंट की गई।

कृष्णप्रिया दीदी ने फाइल का अवलोकन करते हुए मीडिया कवरेज के इस प्रयास की सराहना की तथा कहा कि कथा के आध्यात्मिक संदेशों को समाचार पत्रों के माध्यम से समाज तक पहुंचाना भी एक महत्वपूर्ण सेवा है। उन्होंने नारायण बाहेती एवं सुनील जैन के प्रयासों का स्वागत करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।

इस अवसर पर श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ समिति के अध्यक्ष उत्तम बंसल, सचिव शैलेन्द्र अग्रवाल, मुख्य जजमान राजेन्द्र अग्रवाल, नारायण बाहेती, सुनील जैन, अनिल बाहेती सहित समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समिति की ओर से मीडिया के माध्यम से कथा के आध्यात्मिक संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करने वाले सभी पत्रकारों एवं समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!