
*खंडवा में रचा जा रहा इतिहास, वीर दुर्गादास राठौर की पहली प्रतिमा का होगा अनावरण*
*सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को सौंपा आवेदन, समाज के वरिष्ठों से लेकर युवाओं और बच्चों में दिखा भारी उत्साह*
खंडवा। खंडवा राठौर सकल पंच समाज एक नया इतिहास रचने जा रहा है। समाज के निर्माण में यह पहली बार होने जा रहा है जब वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। सांसद प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि राठौर सकल पंच ट्रस्ट खंडवा के अध्यक्ष दीपक मूलचंद राठौर (दीपू राठौर) के नेतृत्व में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को आवेदन देकर सांसद निधि से सहयोग की मांग की गई। सांसद श्री पाटिल प्रतिमा स्थापना के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया, जिला मीडिया प्रभारी एवं ट्रस्टी अमित राठौर ने बताया कि इस प्रतिमा की स्थापना एशियन कॉलेज के सामने, इंदिरा चौक के पास स्थित बगीचे में की जाएगी, जिसके लिए महापौर ने पहले ही सहमति दे दी है और विधायक महोदय ने 1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। यह खंडवा के राठौर समाज की एक नई पहल है।
*कौन थे वीर दुर्गादास राठौर?*
मारवाड़ के महान राठौर योद्धा वीर दुर्गादास जी ने औरंगजेब के शासनकाल में मारवाड़ की रक्षा की और अजीत सिंह को राजगद्दी दिलाई। उनके अदम्य साहस के कारण उन्हें “मारवाड़ का उद्धारक” कहा जाता है।
*समाज के वरिष्ठ, युवा और बच्चों ने दिखाई एकजुटता*
इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों से लेकर युवा और बच्चों में भारी उत्साह देखा गया। सभी ने बढ़-चढ़कर सहयोग करने का संकल्प लिया।
*प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -*
ट्रस्ट अध्यक्ष श्री दीपक मूलचंद राठौर, सचिव महेश कुमार माणकचंद राठौर, कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र मनोहरलाल जी राठौर, मनोहरलाल राजाराम जी राठौर, रमेशचंद छाजूलाल राठौर, सुरेश कुमार छाजूलाल जी राठौर, बद्रीचंद छाजूलाल जी राठौर, सुभाष नंदूलाल जी राठौर, अशोक कुमार लखनलाल जी राठौर, श्री प्रमोद कुमार कालूराम जी राठौर, संदीप गन्नूलाल जी राठौर, राहुल भगवानदास जी राठौर, जिला मीडिया प्रभारी एवं ट्रस्टी अमित माखनलाल जी राठौर, श्री विजय रामचंद जी राठौर।
इसके साथ ही समाज के
वरिष्ठ एवं युवा साथी भागीरथ राजेश राठौर सुनील राठौर, अशोक राठौर, टिंकू राठौर मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अटल बिहारी वाजपेई राठौर, भागवत राठौर, गौरव राठौर, कौशल राठौर, विशाल राठौर, श्री उज्जवल राठौर, विशाल राठौर, रुद्रा राठौर और साहिल राठौर सहित समाज के अनेक वरिष्ठ, युवा और बच्चे उपस्थित रहे।












