ताज़ा ख़बरें

जलकर की बढ़ी दर और पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

खास खबर

जलकर की बढ़ी दर और पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

तीन दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर नगर परिषद कार्यालय के सामने धरने की चेतावनी

खंडवा/मूंदी
नगर में व्याप्त पेयजल संकट और जलकर की बढ़ी हुई दर को लेकर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी मूंदी की ओर से विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत कार्यालय मुंदी में तहसीलदार वंदना चौहान को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में नगरवासियों को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने तथा जलकर की दर कम करने की मांग की गई।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया की ज्ञापन कर माध्यम से बताया गया कि पिछले करीब 15 दिनों से नगर के अधिकांश वार्डों में पेयजल वितरण व्यवस्था चरमरा गई है। पहले एक दिन के अंतराल पर करीब दो घंटे तक पानी मिलता था, लेकिन अब बारिश के बावजूद पेयजल वितरण का समय निश्चित नहीं है। कहीं आधे घंटे तो कहीं महज 15 मिनट पानी दिया जा रहा है। कई वार्डों में दो-दो दिन तक पेयजल वितरण नहीं होने से नागरिक परेशान हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व में नगर परिषद द्वारा जलकर बढ़ाते समय बिना मोटर पंप के तीसरी मंजिल तक पानी पहुंचाने का दावा किया गया था, लेकिन वर्तमान में 230 रुपए जलकर वसूले जाने के बावजूद नगर में पेयजल संकट बना हुआ है। ज्ञापन में पूर्व के जलस्रोत बंद किए जाने तथा कनूद के जलाशय को समय पर नहीं भरने को लेकर भी नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि पूर्व में ट्यूबवेल से पेयजल वितरण के दौरान वार्डों में आरसीसी पानी की टंकियां बनाई गई थीं, जिन्हें वर्तमान नगर परिषद द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। कांग्रेस ने मांग की कि पेयजल संकट तत्काल दूर कर प्रतिदिन शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए, जलकर को घटाकर 100 रुपए प्रतिमाह किया जाए तथा संकट की अवधि का एक माह का जलकर माफ किया जाए।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि तीन दिन में मांगों पर निर्णय नहीं होने पर नगर बंद का आह्वान कर नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के साथ,पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह, मांधाता विधानसभा प्रभारी सुहागमल बिश्नोई , गजेंद्र सिंह सोलंकी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैतान सिंह चौहान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल राठौर, नगर प्रभारी जगपाल पटेल ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, होसीलाल यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, लक्षमण पटेल,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल जाधव, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रियेश चोकडे,, वरिष्ठ नेता नगर परिषद पाषर्दगण, ब्लॉक के समस्त मंडलम अध्यक्ष, पदाधिकारी ,युवा कांग्रेस , एनएसयूआई साथी पदाधिकारी , महिला कांग्रेस, मातृ शक्ति, एवम आमजन सम्मिलित रहे।।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!