
JCI खंडवा द्वारा 50 वें वर्ष में जेसी सप्ताह 2026” का भव्य आयोजन आज से प्रारंभ।

समाज सेवा सांस्कृतिक एवं खेलों के शानदार कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता।
सप्ताह के प्रथम प्रथम दिन शहर में लगी महापुरुषों की प्रतिमा का अभिषेक एवं माल्यार्पण
खंडवा। JCI खंडवा द्वारा 1 से 15 सितंबर तक “जेसी सप्ताह 2026” का आयोजन विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के साथ किया जा रहा है। सप्ताह के अंतर्गत राइफल शूटिंग, क्रिकेट, वाद-विवाद, तत्काल भाषण, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, अंताक्षरी, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, प्रतिभा सम्मान एवं खंडवा गौरव सम्मान सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जेसीआई द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देने हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों ने जेसी सप्ताह के कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए शहरवासियों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की। जेसी सप्ताह का यह आयोजन अध्यक्ष मनन सोनी के साथ अलग-अलग कार्यक्रम संयोजक एवं टीम के द्वारा आयोजित होगा।
उपस्थित पत्रकारों को चल रहे होने वाले कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी अध्यक्ष मनन सोनी द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष जेसी मनन सोनी, सचिव जेसी अनुज खंडेलवाल, पूर्व अध्यक्ष जेसी अनिल बाहेती, जेसी नागेश वालंजकर, जेसी विकास मित्तल, सप्ताह संयोजक जेसी प्रिंस जिंदल एवं सप्ताह सह-संयोजक जेसी यथार्थ भंसाली जेसी सुजाता मोरे समाजसेवी सुनील जैन जेसी कुशाग्र चटकले, जेसी शिवम सोनी, जेसी मनीष उधलानी, जेसी आयुष पटोदी, जेसी सौरभ जैन, जेसी कुशदीप सिंह होरा, जेसी अनिरुद्ध राजावत, जेसी देवराज महोबिया एवं जेसी काव्यांश जोशी उपस्थित रहे। जेसी सप्ताह के फोल्डर का विमोचन किया गया।









