ताज़ा ख़बरें

मिट्टी की प्रतिमाएं आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती हैं : महापौर अमृता अमर यादव

खास खबर

मिट्टी की प्रतिमाएं आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती हैं : महापौर अमृता अमर यादव

खंडवा। माता चौक क्षेत्र में विगत कई वर्षों से मिट्टी से श्री गणेश जी एवं श्री दुर्गा जी की आकर्षक एवं मनमोहक प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे कोलकाता के कलाकार एवं मूर्तिकार श्री चीना पाल का आज महापौर अमृता अमर यादव ने आत्मीय स्वागत, अभिवादन एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने श्री चीना पाल द्वारा निर्मित की जा रही आकर्षक मिट्टी की प्रतिमाओं की कलाकारी का अवलोकन किया तथा उनकी कला, मेहनत, लगन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण की सराहना की।

महापौर ने कहा कि मिट्टी की प्रतिमाओं का निर्माण हमारी आस्था एवं परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सराहनीय पहल है। प्राकृतिक मिट्टी से निर्मित प्रतिमाएं पर्यावरण हितैषी होती हैं और स्वच्छता एवं प्रकृति संरक्षण का सकारात्मक संदेश देती हैं।

श्री चीना पाल विगत कई वर्षों से खंडवा में मिट्टी की प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे हैं। उनकी कला में आस्था, संस्कृति, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर समन्वय दिखाई देता है। महापौर ने उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए नागरिकों से भी पर्यावरण हितैषी मिट्टी की प्रतिमाओं को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, स्नेहा पाराशर, जिला मंत्री रोशनी गोलकर, प्रदेश मीडिया संयोजक हर्षा ठाकुर, पार्षद ओमप्रकाश सिलावट, श्री सुभाष सैनी, टीटू गौर, विजय पवार, आकाश यादव, शशांक गुप्ता एवं अभिषेक यादव उपस्थित रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!