ताज़ा ख़बरें

संत रविदास जयंती पर जसवाड़ी से निकली भव्य कलश यात्रा, विधायक कंचन तनवे ने दिया समरसता का संदेश

खास खबर

संत रविदास जयंती पर जसवाड़ी से निकली भव्य कलश यात्रा, विधायक कंचन तनवे ने दिया समरसता का संदेश

खंडवा। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा ब्रह्मगिर-अमलपुरा मंडल के ग्राम जसवाड़ी में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने यात्रा में सम्मिलित होकर श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

कलश यात्रा का शुभारंभ ग्राम जसवाड़ी स्थित बड़े ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से हुआ। इसके पश्चात यात्रा ग्राम टीठियाँ जोशी पहुंची, जहां ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा ग्राम लोहारी पहुंची, जहां मातृशक्ति ने कलश का पूजन कर यात्रा का स्वागत किया। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक कंचन मुकेश तनवे ने संत रविदास महाराज के समरसता और समानता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।

विधायक तनवे ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, समानता और समरसता की भावना को मजबूत करते हुए हम सभी को मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में सभी की सहभागिता आवश्यक है।

इसके बाद कलश यात्रा ग्राम बमनगांव अखई पहुंची, जहां ग्रामवासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। आयोजित सभा में विधायक कंचन मुकेश तनवे ने संत रविदास महाराज के जीवन एवं उनके सामाजिक समरसता के संदेश को स्मरण करते हुए उपस्थितजनों को संबोधित किया।

इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, तपन डोंगरे, अमर यादव, राजपाल सिंह चौहान, बलदेव सिंह मौर्य, अर्जुन सोलंकी, भीमकुंड मंदिर प्रमुख दुर्गानंद गिरी महाराज, लोकेंद्र सिंह गौड़, राहुल मंदवाल, दुर्गेश शर्मा, विक्की बावरे, शिव तिरोले, मदन तिरोले, नरेंद्र सिंह चौहान, सखाराम पटेल, आनंद पटेल, धर्मेंद्र पंझरे, दिनेश पटेल, बृजेश सावले, रामसिंह मीणा, केदार पटेल, मुकेश नागनपुरे, अशोक दशोरे, भगवान पटेल, भानु मौर्य सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!