
*खण्डवा पुलिस की जुआ के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी, हरसूद पुलिस ने जुआ खेलते गिरफ्तार किए 07 आरोपी, 11800/- रू. नगदी व जुआ उपकरण हुए जप्त*
खण्डवा पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में थाना हरसूद द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर वार्ड नंबर 09 टावर मोहल्ला छनेरा में दबिश देकर 07 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा और उनके कब्जे से कुल 11800/- रू. नगदी व 52 ताश के पत्ते तथा घटना स्थल से होण्डा शाईन MP 12 MP 2104 एवं बजाज प्लेटिना मो. सा. क्र. MP 12 MA 6943 जप्त की गई हैं। आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंदिया, प्रआर हरिओम मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












