
खंडवा में गणेश पंडालों को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का दो टूक बयान,
बोले—हर साल की तरह इस बार भी लगेंगे पंडाल प्रशासन की हठधर्मिता नहीं चलेगी।
खंडवा। गणेश उत्सव को लेकर खंडवा शहर में गणेश पंडालों की अनुमति और व्यवस्थाओं को लेकर उठे विवाद के बीच हिंदू संगठनों की नाराजगी के बाद खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रशासन के रुख पर नाराजगी जाहिर करते हुए दो टूक कहा है कि जिस तरह हर वर्ष गणेश उत्सव के दौरान विधिवत गणेश पंडाल लगाए जाते हैं, उसी तरह इस वर्ष भी पंडाल लगाए जाएंगे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इन दिनों शहर में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां चल रही थी इस बीच वर्षों से लगाई जा रहे पांडालो को लेकर जिला प्रशासन की टीम ने मंडल आयोजको को रोड पर पंडाल और बड़े-बड़े पंडाल को लेकर मना करते हुए साफ शब्दों में कहा कि पांडलो को छोटा किया जाए। इस घटना के बाद पांडाल आयोजको एवं हिंदू संगठन काफी नाराज हो गया और उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं को अवगत कराया कि वर्षों की परंपरा को प्रशासन तोड़ रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस घटना की जानकारी जनप्रतिनिधियों को लगी तो उन्होंने भी आपत्ति दर्ज कराई
सोमवार को खंडवा पहुंचे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासन की हठधर्मिता नहीं चलनी चाहिए। केंद्र और प्रदेश में सनातन की सरकार है और हम सनातन से जुड़े त्योहारों को परंपरा अनुसार ही मनाएंगे, उसमें प्रशासन का हस्तक्षेप सहन नहीं किया जाएगा। सांसद के बयान को गणेश उत्सव समितियों के पक्ष में महत्वपूर्ण हस्तक्षेप के तौर पर देखा जा रहा है।
प्रशासन और आयोजन समितियों के बीच बना गतिरोध
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान शहर में बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं और विभिन्न क्षेत्रों में पंडाल एवं झांकियां सजाई जाती हैं। इस बार पंडाल लगाने की स्थिति को लेकर प्रशासन और आयोजन समितियों के बीच सहमति नहीं बन पाने की स्थिति सामने आई है।
इसी बीच सांसद पाटिल ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजन वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार ही होना चाहिए। प्रशासन व्यवस्था बनाएं त्योहारों में अडचन ना डालें उनका कहना सुरक्षा से जुड़े प्रशासनिक निर्देशों का पालन कराया जा सकता है, लेकिन परंपरागत रूप से लगने वाले गणेश पंडालों को लेकर अनावश्यक अड़चन नहीं होनी चाहिए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सोमवार को दोपहर में इस घटना को लेकर सांसद पाटिल विधायक कंचन मुकेश तंनवे विधायक प्रतिनिधि मुकेश तंन
वे ने कंट्रोल रूम में जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता पुलिस अधीक्षक अगम जैन एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा करते हुए कहा कि वर्षों से लग रहे गणेश उत्सव के पांडालो को लेकर प्रशासन हस्तक्षेप ना करें बल्कि व्यवस्था प्रदान करै।
कलेक्टर का बयान सिर्फ तीन पंडालो को लेकर हुआ था गतिरोध
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि सिर्फ तीन गणेश पंडाल को लेकर गतिरोध था जिसको लेकर समन्वय स्थापित कर लिया गया। कलेक्टर गुप्ता ने यह भी कहा कि जो पांडालो के लिए नियम बनाए गए हैं उनका सभी को पालन करना अनिवार्य है।









