
*सुरों की मल्लिका आशा भोसले को सद्भावना मंच ने गीतांजलि दी*

खंडवा।सद्भावना मंच द्वारा सुरों की मल्लिका एवं प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें गीतांजलि अर्पित कर याद किया गया।कराओके गीत-संगीत के साथ सद्भावना मंच के सुर साधकों ने आशा भोसले के सदाबहार एवं मस्ती भरे गीतों सहित अन्य लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी।
सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि सद्भावना मंच द्वारा आशा भोसले को याद करते हुए विशेष गीतांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि आशा भोसले ने फिल्मी दुनिया को एक से बढ़कर एक यादगार गीत दिए हैं, जो आज भी श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हैं और कालजयी बन चुके हैं।
कार्यक्रम में कराओके संगीत के साथ मंच के सुरसाधकों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया। आशा भोसले के गीतों के साथ अन्य सदाबहार और मस्ती भरे गीत भी प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन,सुरेंद्र गीते,अनूप शर्मा,ओम पिल्ले, डॉ जगदीश चौरे,राधेश्याम शाक्य,गणेश भावसार, कमल नागपाल,योगेश गुजराती,धीरज नेगी,जी डी सराफ,योगेश गदले,अजय मंडलोई ,संदीप अंकिल,डॉ एम एम कुरैशी,नारायण फरकले,त्रिलोक चौधरी, रजत सोहनी,अशोक जैन,सुनील सोमानी,विजया द्विवेदी,सीमा जोशी,सुभाष मीणा एवं कैलाश पटेल सहित मंच के सदस्य उपस्थित रहे।









