
प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने को लेकर आयोजित सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला बैठक संपन्न।

खंडवा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम सेवा और समर्पण के 25 वर्षों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा, इस अभियान में सेवा सेवा प्रकल्पों के 13 विषयों को लेकर जिला मंडल एवं बुथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा सेवा और समर्पण के 25 वर्ष” “सेवा संकल्प अभियान” को लेकर सोमवार को जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में जिला बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त किए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला स्तर पर हमें सेवा संकल्प अभियान को चलना है और जन-जन तक केंद्र और प्रदेश की सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचना है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की आयोजित जिला बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर खण्डवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खण्डवा विधायक कंचन तनवे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खण्डवा महापौर अमृता अमर यादव की गरिमामय उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय पर “जिला स्तरीय कार्यशाला” संपन्न हुई. इस अवसर पर भाजपा त्रय जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बजाज , संतोष सोनी , सूरजपाल सोलंकी ,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ कलमे , अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश आईटी संयोजक कपिल अंजने , महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री चारुलता यादव ,महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी हर्षा ठाकुर, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल ,सुभाष कोठारी पूर्व विधायक राम दांगोरे, कैलाश पाटीदार, ममता बोरसे, प्रवक्ता सुनील जैन मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर, आशीष राजपूत, भारत पटेल, हिमांशु राज व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.










