ताज़ा ख़बरें

*खण्डवा पुलिस की अभिनव पहल, जिले के थानों की पुलिस पहुंची छात्रों के बीच, किया सार्थक संवाद*

खास खबर

*खण्डवा पुलिस की अभिनव पहल, जिले के थानों की पुलिस पहुंची छात्रों के बीच, किया सार्थक संवाद*

आज दिनाँक 07.09.2026 को जिले में कोतवाली, मोघटरोड, पदमनगर, जावर,पिपलोद, मूंदी, मांधाता,नर्मदानगर, धनगाँव, किल्लौद, रामेश्वर,बोरगांव, बीड, पुनासा एवं रोशनी में थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित शासकीय छात्रावासों में रह रहे बालक बालिकाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान छात्र छात्राओं से पढ़ाई को लेकर तनाव न लेने, अपनी पढ़ाई भविष्य के अपने लक्ष्य के अनुरूप करने, नशे से दूर रहने, व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं का निडर होकर सामना करने एवं उनका समुचित समाधान ढूंढने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही छात्रों को नशे के दुष्परिणामों तथा सायबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस टीम के द्वारा शासन द्वारा जारी एवं निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई एवं नंबर सभी छात्रों को नोट कराए गए। उक्त जागरूकता एवं मोटिवेशन अभियान में हॉस्टल अधीक्षक एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!